Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

पटना:इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP) ने अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आई.पी. गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विभिन्न राज्यों और प्रकोष्ठों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रो. के. राज को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर बने रहते हुए झारखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया है। राजकुमार दास को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूती देने के लिए श्याम बिहारी मित्रा को प्रदेश अध्यक्ष और नागेश्वर नाथ कोरी जी को प्रधान महासचिव बनाया गया है। बिहार में जगदीश महौर जी को राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी, जबकि ज्ञानू गुप्ता को राज्य संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राष्ट्रीय स्तर पर दिलिप महौर को राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली में संजीत कुमार दास को प्रदेश अध्यक्ष और राम लखन कोरी जी को राष्ट्रीय सचिव के साथ दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में फ़ाहीमा खातून की नियुक्ति की गई है।

 

प्रेस विज्ञप्ति में निर्देश दिया गया है कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. के. राज सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र जारी सुनिश्चित करेंगे।इसके अलावा, अखिल भारतीय पान महासंघ में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं।सुभाष तांती को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती अनीता गुप्ता को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष और श्रीमती माधुरी गुप्ता को प्रदेश महिला अध्यक्ष बनाया गया है।

 

ये नियुक्तियां ऐसे समय में हुई हैं जब इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी (IIP), जो मुख्य रूप से तांती-पान समाज के मुद्दों खासकर आरक्षण और सामाजिक न्याय पर केंद्रित है, बिहार की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है और महागठबंधन का हिस्सा बनकर आगे बढ़ रही है। पार्टी का फोकस अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार और संगठन मजबूती पर दिखाई दे रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों में जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।इंजीनियर आई.पी. गुप्ता के नेतृत्व वाली यह पार्टी पिछले कुछ समय से सक्रियता बढ़ा रही है और इन नियुक्तियों से उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह और मजबूत होगी।

INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज: पहली चरण की नामांकन प्रक्रिया के बीच सहयोगियों में बढ़ी नाराज़गी

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान — जीविका दीदी और संविदा कर्मियों को करेंगे स्थायी

उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर का कहर

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ सरकार के ख़िलाफ़ एक और विधायक ने खोला मोर्चा

जन सुराज पार्टी ने जारी की पहली सूची, 51 उम्मीदवारों को मिला टिकट

नज़रे आलम को मिला असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी में बड़ा पद

अपनी ही सरकार की निति से नाराज बीजेपी प्रवक्ता! उठा दिया गंभीर सवाल

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी को त्वरित इलाज की ज़रूरत:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment