Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को शिवानी अपनी मां के साथ RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची थीं, जहां उन्हें पार्टी का सिंबल सौंपा गया। सूत्रों के अनुसार, शिवानी शुक्ला आज ही लालगंज सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

 

दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आदित्य कुमार राजा को मैदान में उतारा है, जिससे लालगंज सीट पर मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

 

लालगंज सीट पर शिवानी शुक्ला का नाम सामने आने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। मुन्ना शुक्ला के प्रभाव और RJD के मजबूत जनाधार को देखते हुए यह सीट दोनों पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल सीट पर जनता किसे अपना समर्थन देती है।

 

नामांकन प्रक्रिया के बाद प्रचार अभियान में तेजी आने की संभावना है। दोनों उम्मीदवारों की रणनीति और क्षेत्र में उनके प्रभाव पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Bihar Teachers: एक झटके में चली गई बिहार के 95000 शिक्षकों की नौकरी,मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

18 जून को 100 बरस की हो जाएंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता

डॉक्टर अखिलेश सिंह रविवार को संभालेंगे बिहार प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष पद की कमान,कई चुनौतियों से होगा सामना

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

बिहार भाजपा के नेता भी करने लगे संविधान बदलने की मांग,वीडियो वायरल,तेजस्वी यादव ने कहा जागो देशवासियों

प्रशांत किशोर:BPSC छात्रों को गए थे ‘रामायण’ सुनाने, शुरू हो गया ‘महाभारत’

Nationalist Bharat Bureau

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

RBI Governor: अन्य देशों की करेंसी की तुलना में भारतीय रुपया बेहतर स्थिति में है:शक्तिकांत दास

विभिन्न मांगों के साथ हजारों आशा व फैसिलिटेटर का पटना में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

Leave a Comment