Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अमीर ए शरीअत सैयद मोहम्मद वली रहमानी सुपुर्द ए ख़ाक, नमाज़ जनाज़ा में हज़ारों लोगों की शिरकत

नमाज़े जनाजा मौलाना के बेटे फहद रहमानी की इजाजत से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हजरत अमीरे शरीयत के खलीफा व मजाज मौलाना मुहम्मद उमरीन महफूज रहमानी ने पढ़ाई।इस मौके पर हिंदुस्तान के इलावा दूसरे देशों के हज़ारों लोग शामिल हुए।

 

मुंगेर/पटना:ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव और खानकाह रहमानी मुंगेर के सज्जाद नशीन इमारत शरिया बिहार,झारखंड और ओडिशा के अमीर शरीअत हजरत मौलाना वली रहमानी आज हज़ारों नम आंखों से मुंगेर के ख़ानक़ाह में सुपुर्द ए ख़ाक कर दिए गए।नमाज़े जनाजा मौलाना के बेटे फहद रहमानी की इजाजत से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव हजरत अमीरे शरीयत के खलीफा व मजाज मौलाना मुहम्मद उमरीन महफूज रहमानी ने पढ़ाई।इस मौके पर हिंदुस्तान के इलावा दूसरे देशों के हज़ारों लोग शामिल हुए।

बताते चलें कि शनिवार 3 अप्रैल 2021 को पटना के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।वो 78 वर्ष के थे।कुछ दिन पहले तबियत बिगड़ने पर उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन  की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई।हजरत मौलाना वली रहमानी बिहार, ओडिशा और झारखंड के अमीर-ए-शरीयत थे. इसके अलावा वो वर्ष 1974 से 1996 तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे. भारत में इस्लामी शिक्षा के सबसे बड़े केंद्रों में से एक जामिया रहमानी की स्थापना वर्ष 1901 में उनके दादा मो. अली मुंगेरी ने की थी. उनके पिता सैय्यद मिनतुल्लाह रहमानी इस्लामिक विद्वान थे. पिता के निधन के बाद वर्ष 1991 में हजरत मौलाना वली रहमानी ख़ानक़ाह रहमानी के सज्जादानशीन बने।वो सामाजिक कार्यो से भी जुड़े रहे, उन्होंने वर्ष 1996 में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर रहमानी फाउंडेशन की मुंगेर में स्थापना की थी।

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

आतंकियों ने मेरी दादी-पिता को मारा, आतंकवाद को मैं PM से बेहतर समझता हूं: राहुल

क्या होगा नीतीश सरकार का,कुछ देर बाद चलेगा पता

Nationalist Bharat Bureau

प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफ़ा,अडानी का हुआ NDTV

Nationalist Bharat Bureau

पश्चिमी क्षेत्र में संवेदनशील संस्थानों तथा उद्योगों की सुरक्षा पुख्ता करना जरूरी: शाह

Bihar Land Survey:जमीन सर्वे का काम अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा

भाजपा को दगा दे सकते हैं अजित पवार,बयान से चर्चा तेज

तेजस्वी यादव की शादी:वायरल हुई होने वाली पत्नी की तस्वीर

Nationalist Bharat Bureau

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा एम्स के मामले पर तेजस्वी यादव ने लिखी केंद्र को चिट्ठी

Leave a Comment