Nationalist Bharat
राजनीति

गोप गुट पटना जिला का 22 वां सम्मेलन सम्पन्न ,13 सदस्यीय कार्यकारिणी निर्वाचित

पटना: कॉ0 योगेश्वर गोप की पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर बीते गुरुवार को पुनाईचक , पटना स्थित महासंघ (गोप गुट) राज्य कार्यालय में देर शाम तक चले गोप गुट पटना जिला का 22 वां सम्मेलन संपन्न हो गया। समनेलन से सर्वसम्मत पथ एवं भवन निर्माण विभाग, आईटीआई व सिंचाई विभाग से जुड़े क्रमशः फ़ख़रुद्दीन अली अहमद, मनोज कुमार यादव पटना जिला सचिव एवं नीतेश आनन्द कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

सम्मेलन से पवन कुमार राय मुख्य संरक्षण, रामसागर यादव सम्मानित अध्यक्ष के अलावे निर्वाचित कुल 13 सदस्यीय कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्षों में सीमा कुमारी (संविदा एएनएम), रामहरे (किसान सलाहकार), अविनाश कुमार पवन (लघु सिंचाई ), विनोद कुमार ( स्वास्थ्य विभाग), ब्रह्मा महतो (समाहरणालय) ,वहीं 5 संयुक्त सचिव में रंजीत राम (जिला पुलिस),आदित्य राज, (सिंचाई कमाण्ड क्षेत्र), त्रिनेत्र कुमार, (ग्रामीण कार्य विभाग) जय प्रकाश कुमार, (पशुपालन ) के नाम उल्लेखनीय है।सम्मेलन की शुरुआत महासंघ (गोप गुट) महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा के प्रतिनिधि सत्र के उद्घाटन भाषण से हुआ। प्रतिनिधि सत्र में पटना जिला के विभिन्न विभागों में कार्यरत 100 से अधिक प्रतिनिधि – प्रेक्षक ने हिस्सा लिया l

महासंघ गोप गुट पटना जिला के नव निर्वाचित अध्यक्ष (बाएं) फखरुद्दीन अली अहमद व सचिव (दाएं) मनोज कुमार यादव

सम्मेलन से सात सूत्री प्रस्ताव पारित हुआ,पारित प्रस्ताव में जीविका कर्मियों एवं एनएचएम-एएनएम कर्मियों की मांग एवं आंदोलन का समर्थन करने,सरकार से सभी रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति व स्थाई पदोन्नति देने,8 वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन करने ,50 प्रतिशत महंगाई भत्ता को मूल वेतन में समाहित करने,केंद्रीय दर पर सभी कर्मियों को मकान किराया भत्ता देने, संविदा- आउटसोर्स कर्मियों की सेवा स्थायी करने व समान काम का समान वेतन देने की मांग शामिल है l

समनेलन से संघर्ष समिति के अध्यक्ष -जीतेन्द्र कुमार सिंह,(बिहार अनुसचिवीय , समाहरणालय) ,सचिव – अभ्वनी कुमार वमी (बीएमपी 16),कोषाध्यक्ष -मो० कमालउद्दीन (बीएमपी 14) निर्वाचित हुए साथ ही सलाहकारमण्डल में शत्रुधन प्रसाद सिंह, सूर्यवंशी सिंह,छट्ठू लाल ,नवल किशोर सिंह, मोहन कुमार निर्वाचित हुए।सम्मेलन के पूरे सत्र के दौरान महासंघ (गोप गुट) सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, ऐक्टू राष्ट्रीय सचिव रणविजय कुमार आदि नेता खासतौर से मौजूद थे।

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार : 29 साल में 23 बार बदले मुख्यमंत्री, केवल चार ने पूरे किए 5 साल

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

Maharashtra Chunav:वोटिंग की सुबह अजित पवार का इमोशनल कार्ड!

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड समेत कई राज्यों में होगा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का विस्तार

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय लोक मोर्चा देगा युवाओं को उनकी राजनीतिक  जिम्मेदारी-भागीदारी-हिस्सेदारी:डॉ.चन्दन यादव

Nationalist Bharat Bureau

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर अंचलाधिकारी के खिलाफ हल्लाबोल जन पंचायत का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का पलटवार — कहा, कुर्सी की लालच में एनडीए के साथ हैं चिराग पासवान, जिन्होंने परिवार को तोड़ दिया उन्हीं से हाथ मिला लिया

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment