Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा: PM मोदी

लखनऊ:राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर में मिलन केंद्र परौंख गांव, कानपुर देहात का दौरा किया.इस मौके पर पीएम मोदी ने कानपुर के परौंख गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी भारत की आज़ादी को भारत के गाँव से जोड़कर देखते थे. भारत का गाँव यानी जहां आध्यात्म भी हो, आदर्श भी हो. भारत का गाँव यानी जहां परम्पराएँ भी हों और प्रगतिशीलता भी हो. भारत का गाँव यानी जहां संस्कार भी हो, सहकार भी हो. जहां ममता भी हो और समता भी हो.इस मौके पर पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी किसी राजनीतिक दल से या किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है. मैं तो चाहता हूं कि देश में एक मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों. मैं तो चाहता हूं कि परिवारवाद के शिकंजे में फंसी पार्टियां खुद को इस बीमारी से मुक्त करें, खुद अपना इलाज करें. तभी भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा और देश के युवाओं को राजनीति में आने का ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेगा.

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार 224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

एक बार फिर पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, क्या आपको पता है कितनी टाइट सिक्योरिटी होती है

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Bihar Politics : BJP विधायक निक्की हेंब्रम को जान से मारने की धमकी

Nationalist Bharat Bureau

Land For Jobs Scam: CBI की पूछताछ राबड़ी देवी से पूछताछ,सियासत गर्म,विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस ने एक पुराने मामलों में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है

Nationalist Bharat Bureau

P Chidambram-Aircel-Maxis Case:एयरसेल-मैक्सिस मामले में पी चिदंबरम को बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

पटना में डकैती की साजिश नाकाम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो फ्लाइट संकट पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से जवाब तलब

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment