Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेलसंड अनुमंडल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित

स्थानीय विधायक सुनीता सिंह चौहान और जदयू सीतामढ़ी अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन का शुक्रिया अदा किया

 

सीतामढ़ी:कोरोना और बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बेलसंड अनुमंडल वासियों के लिए एक बड़ी खबर है।खबर के अनुसार अनुमंडल को बाढ़ प्रभावित घोषित कर दिया गया है।सोशल मीडिया पर इस आशय की जानकारी देते बेलसंड विधायक सुनीता सिंह चौहान के प्रतिनिधि और जदयू सीतामढ़ी अध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने बिहार सरकार,ज़िला प्रशासन का शुक्रिया अदा किया है।राणा रणधीर सिंह चौहान के अनुसार लगातार भयंकर बारिश और बाढ़ के कारण पूरा बेलसंड मंडल का 16 पंचायत एवं नगर पंचायत बेलसंड 13 वार्ड के लोगों के बीच आपसी परेशानी से एवं तबाही से किसानों के खेत और सभी फसल बर्बाद हो गया। गरीबों के घर में अनाज नहीं रहा। इस विषम परिस्थिति में बेलसंड की विधायक सुनीता सिंह चौहान ने जिला प्रशासन से पूरे अनुमंडल को एवं सीतामढ़ी जिला को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की थी। आज समाहर्ता सीतामढ़ी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने परसौनी अंचल के अंचलाधिकारी,बेलसंड के प्रभारी अंचलाधिकारी बेलसंड एसडीओ एवं जिला के वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सोनी कुमारी की रिपोर्ट पर पूरे बेलसंड अनुमंडल को बाढ़ घोषित करने की घोषणा की जिसके लिए मैं और श्रीमती सुनीता सिंह चौहान विधायक बेलसंड जदयू माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्णय का स्वागत करते हैं।

दिल्ली में जारी NDTV वर्ल्ड समिट 2025: वैश्विक नेताओं ने साझा किए नए युग के विचार

एनडीए के लिए पूरा बिहार ही परिवार, महागठबंधन को सत्ता सिर्फ अपने घर के लिए चाहिए :फडणवीस

प्रधानमंत्री मोदी के हाथों संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण

रोहिणी आचार्य का पत्रकार पर हमला—मायके जाने के बयान पर बोलीं “आपकी औकात नहीं”

Nationalist Bharat Bureau

गोवा फायर केस में लूथरा भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी बोले – वह दिन दूर नहीं जब देश पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा

अफरोज आलम बने शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ जिला कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, पूर्णियाँ मे जल्द ही बड़े आयोजन कराने का निर्णय

Nationalist Bharat Bureau

अनंतनाग में हिज्बुल कमांडर निसार खांडे ढेर, मुठभेड़ में सेना के 3 जवान समेत एक जख्मी

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

Leave a Comment