Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ऑटो स्टैंड हटाना यात्रियों पर जुल्म:ऐक्टू

पटना:आल इंडिया सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) ने पटना मुख्य शहर के पटना जंक्शन स्थिति टाटा ऑटो स्टैंड ,जीपीओ स्टैंड सहित अन्य ऑटो स्टैंड को जिला प्रसाशन द्वारा बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के हटाने और ऑटो चालकों को सड़क पर अपनी मौत मरने के लिए जबरन धकेले जाने का आरोप लगाते हुए ऑटो चालकों के आंदोलन का समर्थन किया है।

ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार , बिहार राज्य ऑटो रिक्शा (टेम्पो) चालक संघ महासचिव मुर्तजा अली ने आज इस आशय का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रसाशन से ऑटो के लिए वैकल्पिक स्टैंड की व्यवस्था करने के बाद ही ऑटो स्टैंड हटाने की मांग किया है । नेताओं ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ऑटो स्टैंड हटाना यात्रियों पर जुल्म है क्योंकि इससे चालकों के साथ साथ यात्रियों के समक्ष परेशानी खड़ी होगी।

इस बीच ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशाशन  ऑटो को कचरा समझ राजधानी पटना शहर से बाहर फेकने पर तुली है ,यह पटना जिला प्रशासन और नगर निगम का सनक भरा विवेकहीन कार्रवाई है। इस करवाई से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर के यात्री होंगे । उन्होंने ऑटो स्टैंड को समाप्त कर ऑटो को शहर से बाहर खदेड़ने की कार्रवाई पर तुरन्त रोक लगाने की मांग किया है।

ऐक्टू नेता रणविजय कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में मोदी सरकार ने गरीबों को शहर के बाहर खदेड़ने का संकल्प लिया है और इसी के तहत विकसित हो रहे स्मार्ट पटना में गरीबों को भगाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मोदी सरकार के स्मार्ट सिटी योजना के क्रियान्वयन में गरीबों को खदेड़ने के बजाए बसाने का स्थान निश्चित करे इसलिए हमारी मांग है कि स्मार्ट पटना में गरीब ऑटो चालकों को भी रहने-बसने का हक स्थान सरकार निश्चित करे, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ऑटो स्टैंड हटाने पर रोक लगाए।

INS Vikrant पर पीएम मोदी ने मनाई दिवाली: नौसैनिकों के साथ किया पर्व का उत्सव, दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश

Nationalist Bharat Bureau

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया,कई मांगे

बिहार के मदरसा और संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन देने की मांग

‘तुम्हारा नंबर आएगा’ किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद को धमकी, कहा- ‘गिरिराज भईया ठीक बोलते हैं’

रोहिंग्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को नोटिस देने से इनकार

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 6 फरवरी तक सुधार का मौका

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

Leave a Comment