Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

स्मार्ट मीटर के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

स्मार्ट मीटर के के द्वारा सरकार भोली भाली जनता को लूट रही है :मो० अबू तमीम

SAMASTIPUR:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में बिहार में स्मार्ट मीटर द्वारा गरीबों पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध एनडीपीसीएल (बिजली ऑफिस) चीनी मिल चौक के समक्ष रोष पूर्ण प्रदर्शन किया गया तथा समाहर्ता की उपस्थिति में उपविकास आयुक्त को महामहिम राज्यपाल को संबोधित स्मार पत्र समर्पित किया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। इससे पूर्व कांग्रेसजन एक जुलूस के रूप में मथुरापुर स्थित जिला कार्यालय से निकल कर विभिन्न मार्गो से होते हुए बिजली ऑफिस तक पहुंचे। वे अपने हाथों में विभिन्न मांगों की तख्तियां लिए हुए थे। जुलूस अंत में बिजली ऑफिस तक पहुंचा जहां रोष पूर्व प्रदर्शन के बाद एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में तमीम ने कहा की स्मार्ट मीटर के पार्टनर और आपूर्तिकर्ता मिलजुल कर सरकार की सहभागिता से बिहार की भोली भाली जनता को लूट रहे हैं। बिहार में लगभग दो करोड़ बिजली उपभोक्ता हैं इसमें 8 फीसिडी, मात्र 16 लाख कमर्शियल कंज्यूमर हैं। 92 फीसदी (1 करोड़ 84 लाख) उपभोक्ता घरेलू उपभोक्ता हैं। पहले से चली आ रही व्यवस्था के अंतर्गत लगभग 90-95 प्रतिशत उपभोक्ता पूरी इमानदारी से बिजली बिलों का भुगतान करते रहे। जो 5-10 प्रतिशत बिजली की चोरी होती है वह सरकार के मिली भगत से होती है। आगे उन्होंने कहा कि लोगों की आम शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल ज्यादा आने लगा है रिचार्ज कब खत्म हो जाता है पता ही नहीं चलता बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है किसी को कुछ भी नहीं पता कि उनके बिजली का बिल पहले जो 700-800 या 1000 रुपए आते थे, वह अचानक से दो से पांच गुना तक कैसे बढ़ जा रहा है। जनता मोदी-नीतीश की सरकार में महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है ऊपर से यह स्मार्ट मीटर के माध्यम से लूट जनता इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने वाली है कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है और स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध करती है और सरकार से स्मार्ट मीटर को हर जगह तुरंत बदलने की मांग करती है।

जुलूस में अन्य लोगों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा, सत्य नारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह, मिथिलेश पोद्दार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार राय, समस्तीपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सन्नी हज़ारी, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, ठाकुर मनोज भारद्वाज, समौली झा, उपेंद्र नाथ तिवारी, कन्हैया कुमार, प्रमोद कुमार अधिवक्ता, राज कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, उमेश चंद्र कुंवर, अब्दुल मालिक, आशुतोष कुमार, सुभाष चन्द्र सिंह, पार्थेश्वर सिंह, असद इमाम हाशमी, कपिलेश्वर कुंवर, डोमन राय, नंद कुमार चौधरी, सुरेश महतो, संजय झा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, एस०सी० प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, उदय केतु चौधरी, दीप नारायण ठाकुर, मो० मोहिउद्दीन, राजन कुमार वर्मा, सुधीर कुमार सिंह, दीप नारायण ठाकुर, फैज अहमद फैज, मोइन रजा, मो० असगर अंसारी, राम विलास राय, इरफान अंसारी, मंजू देवी, अनिल कुमार कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह हजारी, मो० फैसल, संतोष कुमार भारती, उपेंद्र प्रसाद ठाकुर, रणधीर कुमार ईसर, राम प्रीत राय, कृष्ण कुमार राय, शमी अहमद, अमित कुमार केसरी, चंदन कुमार, विनोद पासवान, अरुण कुमार चौधरी, दिलदार हुसैन, चंद्र भूषण सिंह, मो० जावेद, सुशील कुमार राय, सूरज राम, मो० शाहिद हुसैन, पवन कुमार, जय शंकर ईसर, आनंद कुमार शर्मा, उमेश कुमार, अजीत कुमार सिंह, सूरज पासवान, ऋतू देवी, संजय राय, कविता देवी, नसीम अहमद, राम कैलाश राम, राम नरेश राय, श्याम पूर्वे, मीना देवी, अलीमुद्दीन खान, सुधा देवी, अशोक पासवान, मो० अरबाज, उमेश साह आदि लोग शामिल हुए।

अनंतनाग में हिज्बुल कमांडर निसार खांडे ढेर, मुठभेड़ में सेना के 3 जवान समेत एक जख्मी

जबरन एसिड पिलाने पर हत्या के प्रयास का केस चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में चुनाव का बज सकता है बिगुल,3 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के 48 जिलों में कोहरा-शीतलहर का अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

महिला विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने के लिए महिला संगठनों का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर बनेंगे दूल्हा,डॉ गुरप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

नरकटियागंज-सीतामढ़ी-दरभंगा व सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर दोहरीकरण को मंजूरी

Leave a Comment