Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जान हथेली पर रखकर सुब्हान खान ने बचाई नौ लोगों की जिंदगी

असली हीरो सिर्फ फिल्मों में नहीं बल्कि असली लाइफ में लोगों की जिंदगियां बचाते हैं. भयंकर बाढ़ के बीच एक पुल पर फंसे नौ लोगों को बुलडोजर से बचाने के बाद असल जिंदगी के हीरो बनकर उभरे हैं हरियाणा के सुभान खान।हरियाणा का बुलडोजर चालक सुब्हान खान भीषण बाढ़ की त्रासदी झेल रहे तेलंगाना में नौ लोगों की जिंदगी बचाकर नायक के तौर पर उभरा है। उसकी बहादुरी की देशभर में तारीफ हो रही है। तेलंगाना के खम्मम जिले में नौ लोग एक पुल पर फंस गए थे। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला। रेस्क्यू के लिए तेलंगाना सरकार का हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका। सुब्हान खान ने वीडियो देखा तो बुलडोजर लेकर लोगों की जान बचाने निकल पड़ा। उसका कहना था, ‘या तो मेरी जान जाएगी या नौ लोगों की जिंदगी बचेगी। अगर मैं मर जाता हूं तो एक जिंदगी खत्म होगी, लेकिन अगर लौटूंगा तो नौ लोग साथ लौटेंगे।’

 

 

सुब्हान बुलडोजर के साथ सभी को सुरक्षित लेकर लौटा तो उसका शानदार स्वागत किया गया। वीडियो में संभवत: उसकी बेटी कहती हुई सुनाई दे रही है, ‘मेरे डैडी, मैं कांप रही हूं। आपने जो ठाना था, वह करने में कामयाब रहे।’ सुब्हान खान के इस साहसिक कार्य के लिए सोशल मीडिया के साथ रियल लाइफ में भी तारीफ हो रही रही है। लोग कॉल कर उसे बधाई दे रहे हैं।

 

बीआरएस नेता और पूर्व मंत्री के.टी. रामाराव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ हिम्मत की बात नहीं है। एक सच्चा हीरो बनने के लिए बड़े दिल की भी जरूरत होती है। सुब्हान खान ने नौ लोगों की मदद कर कई परिवारों को जीवनभर के दर्द से बचाया है। सरकार जब उलझन में थी कि बचाव के लिए हेलिकॉप्टर भेजे या नहीं, तब सुब्हान ने खुद की जान जोखिम में डालकर सभी की जान बचा ली।

शिवनंदन नगर हटाने पर भाकपा का उग्र प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

100 वर्ष की हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ

समागम में कला, संस्कृतिक, परंपरा, लोक नृत्य प्रदर्शित

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले तेजस्वी यादव

पुलिस चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ का एकदिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

72 पूर्व सरकारी नौकरशाहों ने अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को पत्र लिखा

मानसून सत्र में 24 विधेयक संसद में रखे जाएंगे, जानिए कौन से विधेयक पेश होंगे

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment