Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बच्चों के जीवन में नई रोशनी और ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग:डॉ. अमरदीप

  • बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के “बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह” का भव्य समापन
  • बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, बिहार, पटना के प्रांगण में “बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह” के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अनुशंसित तीन-तीन बच्चों में से तीन बच्चों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया।
  • इनमें सुश्री दिव्यांशा रंजन (किशनंगज) को प्रथम, श्री आकाश कुमार (जहानाबाद) को द्वितीय तथा सुश्री आरजू कुमारी (भोजपुर) को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

PATNA:बुधवार को बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग, बिहार, पटना के प्रांगण में “बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह” के समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के माननीय अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने की। इस अवसर पर आयोग के माननीय सदस्‍यगण – डॉ. हुलेश मांझी, श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती ज्योसति कुमारी, श्रीमती शीला पंडित, डॉ. सुग्रीव दास, श्री राकेश कुमार सिंह, आयोग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभा के धनी बच्चों को सम्मानित करना आयोग के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारे समाज, राज्य और देश के भविष्य हैं। आयोग इन बच्चों के जीवन में हर दिन एक नई रोशनी और नई ऊर्जा भरने की कोशिश में जुटा है। इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया और “बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह” के सफल आयोजन में सहयोग के लिए समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग सहित सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारियों, डीपीआरओ, डीपीओ (आईसीडीस), एडीसीपी सीपीओ सहित आयोग के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। आयोग के माननीय सदस्य डॉ. हुलेश मांझी ने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह के दौरान विभिन्न जिलों के भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि हमारे गृहों में ऐसे कई बच्चे हैं जिनकी प्रतिभा को निखारे जाने की जरूरत है। आयोग इस काम को जिम्मेदारी के साथ करेगा। वहीं, डॉ. ज्योति कुमारी ने कहा कि बच्चों को किसी के बहकावे में आए बिना हमेशा अपने अभिभावकों और शिक्षकों के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि वही उनके सबसे बड़े शुभचिंतक होते हैं।

समापन समारोह के दौरान विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों द्वारा अनुशंसित तीन-तीन बच्चों में से तीन बच्चों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। इनमें सुश्री दिव्यांशा रंजन (किशनंगज) को प्रथम, श्री आकाश कुमार (जहानाबाद) को द्वितीय तथा सुश्री आरजू कुमारी (भोजपुर) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ध्यातव्य है कि सुश्री दिव्यांशा रंजन किक बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक तथा ताइक्वांडो में राज्य स्तर पर कांस्य पदक विजेता हैं। श्री आकाश कुमार नेशनल डांस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। वहीं, सुश्री आरजू कुमारी मैट्रिक परीक्षा में भोजपुर जिला की टॉपर रही हैं। इनके अतिरिक्त समस्तीपुर जिला से क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा आईपीएल के लिए चयनित होने वाले 13 वर्षीय श्री वैभव सूर्यवंशी को विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

बाल सप्ताह के दौरान आयोग के प्रांगण में तथा राज्य के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में सफल बच्चों को भी समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही, सभी जिलों के बाल गृह, बालिका गृह, पर्यवेक्षण गृह आदि से अनुशंसित बच्चों की ओर से संबंधित जिलों के एडीसीपी/सीपीओ ने पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार के रूप में बच्चों को ट्रॉफी/मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र दिए गए। इस अवसर पर आयोग के पदाधिकारीगण– श्रीमती कविप्रिया, श्रीमती किरण बाला, श्रीमती अलका आम्रपाली, सुश्री सीमा रहमान, श्रीमती पिंकी कुमारी एवं श्री राजेश किशन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अलका आम्रपाली ने किया।

मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया:नीतीश कुमार

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

महंगाई की मार:जिनकी थाली में एक ही तरकारी है उन्हें तो फ़र्क़ पड़ता ही है

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

बिहार चुनाव 2025: सीटों पर खींचतान तेज, NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

राहुल गांधी ED ऑफिस पहुंचे, आज है पूछताछ का तीसरा दिन

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का इस्तीफ़ा तय

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

Leave a Comment