Nationalist Bharat
शिक्षा

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षिक किट

पटना : राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में चालू शैक्षिक सत्र 2024- 25 में पहली से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक किट मिलेगी। राज्य में प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की संख्या 77 हजार 370 है। इनमें नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ 84 लाख 36 हजार 388 है। लेकिन, शैक्षिक किट उन्हीं छात्र- छात्राओं को मिलेगी, जिनके ब्योरे आधार कार्ड के साथ ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड हैं। 15 अगस्त तक किट वितरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

एक किट करीब 500 रुपये की होगी। एक स्कूल बैग में स्लेट के साथ एक व्हाइट बोर्ड, 50 पीस चाक, व्हाइट बोर्ड मार्कर के साथ तीन डस्टर, 12 रंगों के क्रेयॉन कलर का सेट, एक ड्राइंग बुक एवं एक वाटर बोतल है। दूसरी कक्षा के बच्चे को एक लाइन वाली तीन नोट बुक, चार लाइन वाली तीन नोट बुक, स्क्वायर लाइन वाली तीन नोट बुक, 10 पीस पेंसिल, एक कटर, एक रबर, एक स्केल, एक पेंसिल बाक्स, एक ड्राइंग बुक, 12 रंगों की कलर पेंसिल का एक सेट एवं एक वाटर बोतल मिलेगी। तीसरी कक्षा के प्रत्येक बच्चे को 498 रुपये 30 पैसे की एक लाइन वाली तीन नोट बुक, चार लाइन वाली तीन नोट बुक, गणित की तीन नोट बुक, 10 पीस पेंसिल, एक कटर, एक रबर, एक स्केल, एक पेंसिल बाक्स, एक ड्राइंग बुक, 12 रंगों की कलर पेंसिल का एक सेट एवं एक वाटर बोतल मिलेगी।

 

चौथी कक्षा के बच्चे को 498 रुपये 30 पैसे की एक लाइन वाली तीन नोट बुक, चार लाइन वाली तीन नोट बुक, गणित की तीन नोट बुक, तीन पीस पेन, 10 पीस रिफिल, एक पेंसिल बाक्स, 12 रंगों के कलर पेंसिल का एक सेट एवं एक वाटर बोतल मिलेगी। पांचवीं कक्षा के प्रत्येक बच्चे को 498 रुपये 30 पैसे की एक लाइन वाली तीन नोट बुक, चार लाइन वाली तीन नोट बुक, गणित की तीन नोट बुक, एक इंस्ट्रूमेंट बाक्स, तीस पीस पेन, 10 पीस पैन रिफिल, वाटर कलर के 12 रंगों का एक सेट एवं एक वाटर बोतल मिलेगी। छठी से आठवीं कक्षा तक के प्रत्येक बच्चे को 498 रुपये 75 पैसे की एक स्कूल बैग, एक ज्योमेट्री बाक्स, 30 सेंटीमीटर का एक प्लास्टिक स्केल, अंग्रेजी से ङ्क्षहदी की एक मिनी आक्सफोर्ड डिक्शनरी, एक अंग्रेजी कर्सिव राइङ्क्षटग नोट बुक, पांच पीस पेन, ए-फोर साइज की 12 पीस कलर शीट मिलेगी।

नौवीं से 10वीं कक्षा के प्रत्येक बच्चे को ज्योमेट्री बाक्स, एक स्कूल एटलस (ङ्क्षहदी), एक ग्राफ बुक, तीन नोट बुक, पांच पीस पेन एवं अंग्रेजी से ङ्क्षहदी की एक मिनी आक्सफोर्ड डिक्सनरी मिलेगी। 11वीं से 12वीं कक्षा के  विद्यार्थी को सामान्य ज्ञान की किताब, दो नोट बुक, एक रिजङ्क्षनग बुक और एक स्पोकेन इंग्लिश बुक मिलेगी।

पटना पुस्तक मेला 2025: अवधेश प्रीत को समर्पित, ‘वेलनेस—अ वे ऑफ लाइफ

Nationalist Bharat Bureau

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा छोड़ फिर AAP में शामिल हुए सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

Nationalist Bharat Bureau

सत्ता में आते ही राहत:बेनामी संपत्ति मामले में अजित पवार के खिलाफ लगे आरोप खारिज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher Salary: शिक्षकों को एक साथ मिलेगी तीन महीने की सैलरी

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट 25 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment