Nationalist Bharat
शिक्षा

राज्य में निजी विद्यालयों पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना

पटना : राज्य में निजी विद्यालयों द्वारा सीटों की संख्या नहीं बताने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे निजी विद्यालयों पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा, जिन्होंने शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल पर सीटों की संख्या को अपडेट नहीं किया है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संबंधित निजी विद्यालयों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

 

आदेश के मुताबिक सीटों की संख्या पोर्टल पर अपडेट नहीं करने वाले निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया है। साथ ही उन विद्यालयों पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश भी दिया गया है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर अलाभकारी समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की स्थिति की आनलाइन समीक्षा के दौरान प्राथमिक शिक्षा निदेशक द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान) को निर्देश दिया गया।

 

शिक्षा का अधिकार कानून के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों के नामांकन हेतु छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि छह अगस्त तक है। जिन बच्चों का अब तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे छह अगस्त को रात 11.59 बजे तक पंजीयन करा सकेंगे। उसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। नामांकन के लिए जिलों द्वारा आनलाइन विद्यालय आवंटन सात अगस्त को शाम पांच बजे तक रैंडमाइजेशन द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

इंडिया गठबंधन का नेतृत्व:राहुल गांधी से किए वादे से क्यों पलटे लालू प्रसाद,प्रेशर पॉलिटिक्स तो….

Nationalist Bharat Bureau

Delhi Vidhansabha Election:आम आदमी पार्टी ने जारी की अंतिम सूची, केजरीवाल समेत 38 उम्मीदवार मैदान में

Nationalist Bharat Bureau

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

शाहीन एकेडमी, पटना के छात्रों ने नीट 2025 में लहराया परचम

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन को दी मंजूरी

बिहार में नई शिक्षा नीति पूर्ण रूप से लागू करने की घोषणा

बिहार की सीमा के अंतिम स्कूल में पहुंचे ACS एस. सिद्धार्थ, बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाया भोजन

Bihar Breaking News: सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला, शेड्यूल जारी

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

Leave a Comment