Nationalist Bharat
विविध

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची जयपुर, दो दिन के प्रवास पर हैं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद वे पहली बार आज राजस्थान आई हैं। राष्ट्रपति कुछ ही देर में विशेष विमान से जयपुर पहुंची। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए सीएम अशोक गहलोत एयरपोर्ट पहुंचे। राष्ट्रपति राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण करेंगी। संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित ब्यूटीफिकेशन के कामों का भी राष्ट्रपति अवलोकन करेंगी।

राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति बीकानेर में 1000 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। केंद्रीय उर्जामंत्री और वरिष्ठ अफसर वर्चुअली जुड़ेंगे। राजभवन में होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत के अलावा सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अफसर मौजूद रहेंगे।
सहरिया और कथौड़ी आदिवासियों से मिलेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन परिसर में राज्य के आदिवासी समूहों के साथ बातचीरत करेंगी। राष्ट्रपति से कथौड़ी और सहरिया जनजातियों से जुड़े लोग मिलेंगे। प्रदेश में दोनों जनजातियों की खराब सामाजिक और आ​र्थिक दशा को लेकर सियासत होती रही हैं इन दोनों जनजातियों के लिए पिछले दो दशक में स्पेशल योजनाएं बनाई गई हैं। राष्ट्रपति के साथ आदिवासी ग्रुप अपने क्षेत्र के बारे में बातचीत करेंगे। उनके जीवन में आने वाली परेशानियों के समाधान के साथ विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बात ​हो सकती है।
कल स्काउट जम्बूरी का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
दोपहर बाद 2:30 बजे राष्ट्रपति जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होंगी। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वे आबू रोड के मानपुर जाएंगी। आबूरोड मेें वे ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में हिस्साा लेंगी। कल पाली के रोहट में स्काउट गाइड की जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद जोधपुर से दिल्ली रवाना होंगी।

सलीम दुर्रानी नहीं रहे

Free में मिल सकता है VIP नंबर, ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है Free में VIP नंबर, ये है तरीका

IIT Delhi के 53.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिले जॉब ऑफर

बिहार सरस मेला के प्रति लोगों के रुझान में निरंतर वृद्धि,बना आकर्षण का केंद्र

Nationalist Bharat Bureau

हिना खान का ये दिलकश अंदाज बना रहा है फैन्स को दीवाना

Nationalist Bharat Bureau

जाती नहीं सुबह की सी चाय की तलब!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नए नटु काका की एंट्री! आप भी कहेंगे कमाल का है ये कलाकार

सरस मेला:महज चार दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा 3 करोड़ पार

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है सरस मेला

Nationalist Bharat Bureau

गर्दिश में हूं आसमान का तारा हूं …..

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment