Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में एक सीट मिलने से मैं नाराज नहीं: चिराग पासावन

Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड में एक सीट मिलने से मैं नाराज नहीं: चिराग पासावन

PATNA: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसमें दो चरणों में मतदान होगा। सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चिराग पासवान, पहले ही झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके थे। कई बैठकों के बाद एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान की पार्टी को झारखंड में एक सीट मिली है। लोजपा (रा) एक सीट पर चुनाव लड़ रही है, और ऐसी अटकलें थीं कि चिराग पासवान एक सीट मिलने से नाराज हैं। हालांकि, पटना में लोजपा (रा) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और वे खुद एनडीए में सीट बंटवारे से पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, “हम खुश नहीं बल्कि पूरी तरह संतुष्ट हैं। झारखंड में हम चुनाव लड़ रहे हैं और वहां एनडीए गठबंधन की जीत होगी।”

झारखंड में एक सीट मिलने से मैं नाराज नहीं’
दूसरी ओर झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए में चिराग पासवान को एक सीट मिली है. इस पर चिराग ने कहा कि मुझे एक सीट मिली है इससे मैं नाराज नहीं हूं. चतरा मेरी पसंद की सीट है. 2014 में जो सीट मिली थी झारखंड में शिकारीपाड़ा उससे हम खुश नहीं थे. सभी सीटों पर झारखंड में एनडीए को मदद करेंगे. इस बार झारखंड में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. झारखंड में इंडिया गठबंधन बंटा है. सीटों के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के केस में जेल गए थे. सरकार को लेकर जनता में भारी नाराजगी है.चिराग ने आगे कहा, “मुझे मेरे प्रधानमंत्री से कोई दूर नहीं कर सकता. कुछ लोग इस कोशिश में लगे रहते हैं कि मेरे और पीएम के बीच दूरियां हो जाए लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. प्रधानमंत्री से अच्छा संबंध है. मजबूती से एनडीए में हूं. कहा जा रहा कि एक सीट झारखंड में हमको मिली इसलिए मैं नाराज हूं. कई मुद्दों पर केंद्र सरकार से मतभेद है, लेकिन जमीनी सच्चाई ऐसी नहीं है.”

झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा हो चुका है। 81 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 68, आजसू 10, जदयू 2, और लोजपा (रा) 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान को चतरा सीट मिली है, और उन्होंने इस सीट से जनार्दन पासवान को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 13 नवंबर को 38 सीटों और 20 नवंबर को 43 सीटों पर मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी।

28 नवंबर को गांधी मैदान में होगी बड़ी रैली
एलजेपी रामविलास की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर बैठक थी. 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के दिन गांधी मैदान में बड़ी रैली है. अगले साल बिहार विधानसभा का चुनाव है. रैली से चुनावी शंखनाद करेंगे. तैयारियों की समीक्षा की है. चुनाव के लिए क्या रणनीति क्या रहेगी इस पर मंथन हुआ है. उन्होंने कहा कि रैली के बाद से सीटों और प्रत्याशियों के चयन के काम में हम लोग जुट जाएंगे. इन तमाम मसलों पर आज बातचीत हुई है.

ये भाजपाई आपके बच्चों के दुश्मन हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

महिला विकास निगम की अध्यक्ष हरजोत कौर को पद से हटाने के लिए महिला संगठनों का प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी राजनीतिक बेरोजगारी के शिकार, हताशा और निराशा में देते रहते हैं हास्यास्पद बयान: कांग्रेस

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

संसद शीतकालीन सत्र से पहले राजनीतिक हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

AI समिट में बाधा पहुंचाने पर हो राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई_सम्राट चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

Leave a Comment