Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RBI Governor: अन्य देशों की करेंसी की तुलना में भारतीय रुपया बेहतर स्थिति में है:शक्तिकांत दास

RBI Governor: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गंभीर चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था के बेहतर स्थिति में रहने की बात की है. BOB Annual Banking Conference में आज संबोधित करते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि गंभीर वैश्विक परिदृश्य के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है.रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा है कि गिरावट के बावजूद रुपया दुनिया के कई विकसित देशों की करेंसी की तुलना में स्थिर बना हुआ है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा है कि रिजर्व बैंक रुपये की कीमतों में आ रही गिरावट पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है।

 

हम भारतीय करेंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मुस्तैद
आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांता दास ने आज आए अपने बयान में कहा है कि सेंट्रल बैंक रुपये के लिए कोई खास लेवल नहीं तय कर रखा है लेकिन हम भारतीय करेंसी में होने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए मुस्तैद है। शक्तिकांता ने यह बातें मुंबई में हुए एक बैंकिंग इवेंट के दौरान कही।उन्होंने आगे कहा कि रुपये के लिए हमने अपने दिमाग में कोई खास लेवल नहीं तय कर रखा है। हम इसके क्रमिक विकास को पक्का करना चाहते हैं लेकिन रुपये में किसी असामान्य उतार-चढ़ाव के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है। उन्होंने आगे कहा कि हम बाजार में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए डॉलर की सप्लाई कर रहे हैं और जब भी रुपया वोलेटाइल होगा बाजार में हस्तक्षेप करेंगे ।

 

 

गिरते रुपये के स्तर को लेकर ये कहा
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अन्य देशों की मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपया बेहतर स्थिति में है. रुपये में तेज उतार-चढ़ाव और अस्थिरता नहीं आने दी जाएगी. भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में अमेरिकी डॉलर की आपूर्ति कर रहा है और इस तरह नकदी (तरलता) की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है. आरबीआई के कदमों से रुपये के सुगम कारोबार में मदद मिली है. इसके अलावा शक्तिकांत दास ने कहा कि असुरक्षित विदेशी मुद्रा के लेनदेन से घबराने के बजाए इस पर तथ्यात्मक रूप से ध्यान देने की जरूरत है.

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

BJP के लिए COVID वहीं है, जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है : राहुल गांधी

Nationalist Bharat Bureau

वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने में योगदान के लिए जीविका को मिला समावेशी वित्त भारत पुरस्कार

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

अखिलेश ने केंद्र को घेरा:कहा जो देश की सेवा करना चाहेगा कभी अग्निवीर नहीं बनेगा

Nationalist Bharat Bureau

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में एक और पेपर लीक! CHO की परीक्षा रद्द, हिरासत में 37 लोगों से पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

BPSC TRE: ईओयू की जांच में बड़ा खुलासा,तीसरे से पहले दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर भी हुआ था लीक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment