Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Samajwadi Party MLA Sudhakar Singh death news image

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और घोसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार तड़के लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 67 वर्षीय सिंह को दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेदांता के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, उन्हें लीवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से मऊ और सपा खेमे में गहरा शोक छा गया।

सूचना मिलने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित कई शीर्ष नेता अस्प ताल पहुंचे और परिवार को संवेदनाएं व्यक्त कीं। सुधाकर सिंह हाल ही में हुए घोसी उपचुनाव में विधायक बने थे, जहाँ उन्होंने दारा सिंह चौहान को हराकर सपा को बड़ी प्रतिष्ठित जीत दिलाई थी। इससे पहले वे दिल्ली में आयोजित उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे, जिसके बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

सुधाकर सिंह मऊ की राजनीति में तीन दशक से अधिक समय से सक्रिय थे। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले सिंह पहली बार 1996 में विधायक बने थे। 2012 और 2023 में भी जीत हासिल कर उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ कायम रखी। उनके निधन पर कई दलों के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। परिवार में पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

नीतीश कुमार के रहते अल्पसंख्यकों के हितों पर कोई आंच नहीं आएगी :उमेश सिंह कुशवाहा

कंगना का ठाकरे पर कटाक्ष: अब शिवजी भी नहीं बचाएंगे शिवसेना को

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

प्रलय मिसाइल का सफल सैल्वो लॉन्च, DRDO की बड़ी उपलब्धि

Nationalist Bharat Bureau

एचडीएफसी ट्विन्स की 40 अरब डॉलर की मर्जर डील को मिली आरबीआई की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

हर कोई Nitish Kumar नहीं बन सकता,महाराष्ट्र में BJP का होगा CM,शिंदे के लिए मुश्किल!

Nationalist Bharat Bureau

Cyclone Biparjoy LIVE : गुजरात में बिपरजॉय का असर, 12 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

CM रेवंत रेड्डी पर पोस्टर लगाने को लेकर BJP नेता पर केस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment