Nationalist Bharat
Other

करंदलाजे करेंगी कासरगोड में 25 वें विश्व नारियल दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम, 02 सितंबर  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदला 02 सितंबर को केरल के कासरगोड में 25 वें विश्व नारियल दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।

विश्व नारियल दिवस 2023 का विषय ‘वर्तमान और भविष्य की पीढ़ी के लिए नारियल क्षेत्र को बनाए रखना है। दुनिया भर के सभी नारियल उत्पादक देश हर साल 02 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाते हैं। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (यूनिसकैप) के तत्वाधान में 1969 में स्थापित नारियल उगाने वाले देशों के अंतरसरकारी संगठन अंतरराष्ट्रीय नारियल समुदाय (आईसीसी) की स्थापना हुयी थी।
राज्य कृषि एवं बागवानी विभागों और राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के सहयोग से देश भर में नारियल विकास बोर्ड के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, राज्य केंद्रों और डीएसपी फार्मों में विश्व नारियल दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों, प्रोसेसर्स, शोधकर्ताओं और अन्य हितधारक भाग लेने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नयी दिल्ली के अधिकारी, नारियल विकास बोर्ड और

विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि भारत आईसीसी का संस्थापक सदस्य है। विश्व नारियल दिवस मनाने का उद्देश्य नारियल से संबंधित सभी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस प्रकार आईसीसी सदस्य देशों में छोटे किसानों और नारियल उद्योगों को सशक्त बनाना है।

रीगा चीनी मिल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

उजड़ता बिहार

करोना से जंग:एक दिन के उपवास पर पूर्व सांसद पप्पू यादव

Nationalist Bharat Bureau

जाले से कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी को जान का खतरा,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,सुरक्षा की मांग

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली कांड में मरी अंजलि के परिवार की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, NGO ने की आर्थिक मदद

cradmin

BPSC PAPER LEAK:अपना सर दीवार पर मार लो,काहे कि बिहार में पेपर लीक आम है

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली सरकार ने उत्तर और दक्षिण दिल्ली में चार सड़कों के लिए 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

cradmin

New Excise Policy: पंजाब में नई सरकार का तोहफा, 40% तक सस्ती होने वाली है शराब

इनायत फातिमा को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment