Nationalist Bharat
Other

दिल्ली कांड में मरी अंजलि के परिवार की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, NGO ने की आर्थिक मदद

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। अब खबर सामने आई है कि अंजलि सिंह के परिवार की मदद के लिए उनका एनजीओ मीर फाउंडेशन आगे आया है। बता दें कि नए साल की शुरुआत में ही अंजलि सिंह की मौत हो गई थी। उसे 13 किलोमीटर तक कार के नीचे घसीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे में शाहरुख खान के एनजीओ ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है ताकि अंजलि का परिवार इस मुश्किल घड़ी में खर्च उठा सके।

शाहरुख खान के एनजीओ ने की अंजलि के परिवार की मदद एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने अंजलि सिंह के परिवार की एक बड़ी रकम से मदद की है, हालांकि इस रकम का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि अंजलि अपने घर में अकेली कमाने वाली लड़की थी और अपने परिवार का खर्चा उठाती थी। शाहरुख खान के मीर फाउंडेशन ने खासतौर पर अंजलि सिंह की मां, जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हैं और उनके भाई-बहनों के लिए यह कदम उठाया है।
महिलाओं की मदद के लिए काम करता है फाउंडेशन बता दें कि शाहरुख खान ने अपने दिवंगत पिता मीर ताज मोहम्मद के नाम पर एनजीओ मीर फाउंडेशन की स्थापना की है और इस फाउंडेशन का मकसद जमीनी स्तर पर बदलाव लाना है. इसके साथ ही यह फाउंडेशन महिलाओं को सशक्त बनाने का काम करता है। इस काम के लिए अंजलि के परिवार की मीर फाउंडेशन ने मदद की है।
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पठान 25 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। इसके अलावा साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्में रिलीज होंगी।

शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चैयरमैन इरशाद अली आज़ाद”अज़ीमाबाद नवरत्न अलंकरण”पुरस्कार से सम्मानित

दुनिया में सबसे शक्तिशाली है एक चीज, हर कोई इसके आगे हो जाता है कमजोर

cradmin

बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष बने सैयद अफ़ज़ल अब्बास

Nationalist Bharat Bureau

अवसर के सहारे विरासत को बढ़ाने की तैयारी

काम की राजनीति करने वालों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है : सुशील सिंह

Nationalist Bharat Bureau

बिजली दर में बढ़ोतरी के मुद्दे पर आप ने किया दीघा में जनमत संग्रह

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर सियासी बयानबाजी तेज, भूपेश बघेल ने केंद्र पर कसा तंज

महिला मरीज की आंख की पलकों को चूहे ने कुतरा,लोकसभा अध्यक्ष ने किया अस्पताल का दौरा

जाले से कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी को जान का खतरा,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,सुरक्षा की मांग

Nationalist Bharat Bureau