Nationalist Bharat
Other

जाले से कांग्रेस प्रत्याशी मशकूर उस्मानी को जान का खतरा,मुख्यमंत्री को लिखा पत्र,सुरक्षा की मांग

कहा:मीडिया द्वारा चलाये गए आपत्तिजनक झूठ से मेरी सुरक्षा को गम्भीर ख़तरा है ।मेरे शुभचिंतकों को आशंका है कि भविष्य में चुनाव के दौरान मुझे किसी तरह के गम्भीर शारीरिक हमले का निशाना न बनाया जाए।अगर मेरे साथ ऐसा कुछ भी होता है या मेरी सुरक्षा पर किसी भी तरह का ख़तरा भविष्य में होता है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदार एनडीए की सरकार होगी।

 

पटना: विधानसभा चुनाव में दरभंगा ज़िला की  जाले विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर मशकूर अहमद उस्मानी ने तथाकथित तौर पर कुछ मीडिया चैनलों और सोशल मीडिया के द्वारा भ्रामक और तथ्यहीन ख़बर चलाने के कारण अपनी जान को खतरा बताते हुए व्यापक सुरक्षा की मांग की है।डॉक्टर उस्मानी ने इस आशय का एक पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रेषित करते हुए कहा है कि मैं मशकूर अहमद उस्मानी,जाले, दरभंगा से कोंग्रेस के चिन्ह पर चुनावमैदान में हूँ।पिछले दिनों से लगातार देश की मीडिया द्वारा मेरे बारे में झूठी, मनगढ़ंत और आपत्तिजनक कहानियां बना कर चैनलों पर प्रसारित की जा रही हैं जिसके पीछे का उद्देशय केवल और केवल मानहानि और मेरे चुनाव को प्रभावित करना है।मानहानि के संदर्भ में हम मीडिया पर कानूनी कार्यवाही करेंगे पर मीडिया द्वारा चलाये गए इस आपत्तिजनक झूठ से मेरी सुरक्षा को गम्भीर ख़तरा है ।मेरे शुभचिंतकों को आशंका है कि भविष्य में चुनाव के दौरान मुझे किसी तरह के गम्भीर शारीरिक हमले का निशाना न बनाया जाए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा गया पत्र

उस्मानी ने कहा कि अगर मेरेे साथ ऐसा कुछ भी होता है या मेरी सुरक्षा पर किसी भी तरह का ख़तरा भविष्य में होता है तो इसकी पूरी ज़िम्मेदार एनडीए की सरकार होगी।इसलिये मेरा आपसे वितनम्र निवेदन है कि इस मसले की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत उचित कार्यवाही की जाए और चुनाव के दौरान मुझे अपेक्षित सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

बिजली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कोरोना से मरने वालों को दी श्रधांजलि

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

दुर्गापूजा में आईटीआई खोलने सम्बन्धी आदेश पर पुनर्विचार करने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

सम्मानित किए गए शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

तिलका माँझी

बाबरी मस्जिद विध्वंश केसः31 अगस्त तक केस निपटारे का SC का आदेश

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

दानापुर के सबरी नगर झुग्गी बस्ती में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित

Nationalist Bharat Bureau

नगर निकायों में सुबह 8 बजे तक पूरी हो सफाई : ऐ के शर्मा, नगर विकास मंत्री

cradmin

Leave a Comment