Nationalist Bharat
Other

सिखों पर बयान के लिए किरन बेदी की आलोचना,माँगनी पड़ी माफी

चंडीगढ़: देश की पहली महिला आई.पी.एस. अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी सिखों पर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार होती नजर आ रही है।इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किरण बेदी की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया । राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाबी होने पर भी किसी समुदाय का मजाक बनाना शर्म की बात है। उन्होंने कहा किरण बेदी को सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम समझेंगे कि भाजपा ने अपने नेताओं को यह विशेष कार्य सौंपा हुआ है। बता दें यह टिप्पणी किरण बेदी ने ‘फियरलेस गवर्नेंस’ पुस्तक के विमोचन के दौरान की। एक समारोह में किताब रिलीज करने से पहले उन्होंने कहा, ”कोई सरदार जी नहीं है और अभी 12 बजने में 20 मिनट पड़े हैं और जैंटलमैन सरदार है।” उनके द्वारा की इस टिप्पणी को लेकर सिख भाईचारे में बहुत रोष पाया जा रहा है।इस बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने किरण बेदी की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाबी होने पर भी किसी समुदाय का मजाक बनाना शर्म की बात है। उन्होंने कहा किरण बेदी को सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम समझेंगे कि भाजपा ने अपने नेताओं को यह विशेष कार्य सौंपा हुआ है। बता दें यह टिप्पणी किरण बेदी ने ‘फियरलेस गवर्नेंस’ पुस्तक के विमोचन के दौरान की। एक समारोह में किताब रिलीज करने से पहले उन्होंने कहा, ”कोई सरदार जी नहीं है और अभी 12 बजने में 20 मिनट पड़े हैं और जैंटलमैन सरदार है।” उनके द्वारा की इस टिप्पणी को लेकर सिख भाईचारे में बहुत रोष पाया जा रहा है।

वीडियो चेन्नई का है और 13 जून का था
किरण बेदी का वीडियो चेन्नई का है और 13 जून का बताया जा रहा है। वह ‘निर्भीक प्रशासन’ किताब के विमोचन कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान किरण बेदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अभी बजे हैं पूरे 20 मिनट कम 12, यहां कोई सरदार जी नहीं हैं।’ उनका यह वीडियो मंगलवार को पूरे भारत में वायरल हो गया। इसके बाद सिखों ने उनके इस व्यवहार पर ऐतराज जताना शुरू कर दिया। लोगों का विरोध देखकर किरण बेदी ने सार्वजनिक तौर पर पोस्ट डालकर सभी से माफी मांगी है।

समुदाय के लिए सम्मान रखती हूं- किरण बेदी

किरण बेदी ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट डाल कर कहा कि वह अपने समुदाय के लिए सर्वोच्च सम्मान रखती हैं। वह गुरु नानक देव जी की भक्त हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दर्शकों के सामने जो कहा अपनी कीमत पर भी दर्शकों से जो कहा (क्योंकि मैं भी यहाँ हूं) को गलत न समझा जाए। वह इसके लिए क्षमा चाहती हैं। यह आखिरी बार है, जब उन्होंने किसी को चोट पहुंचाई हे। वह सेवा और दयालुता में विश्वास रखती हैं।

शतरंज में तेजी से महारत हासिल करने के लिए 10 कदम

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ की शूटिंग पूरी

बाबरी मस्जिद विध्वंश केसः31 अगस्त तक केस निपटारे का SC का आदेश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शह और मात का खेल शुरू

सर्दियों में झड़ते बालों से हैं परेशान तो ये 5 नुस्खे आ सकते हैं काम, तेजी से होने लगेगी Hair Growth

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 130 में से 95 पीएसए आक्सीजन प्लांट प्रारम्भ, शेष एक माह में शुरू होगा :मोदी

खाद की बढती किमतों पर केंद्र सरकार से सब्सिडी देकर किसानों को राहत देने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: जानिए टी20 टीम में क्यों शामिल नहीं कोहली-रोहित, राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा

cradmin

हमलोग किसी को तोड़ते नहीं हैं,आप जो बोइएगा वही काटिएगा:आरसीपी सिंह

एक टूथपेस्ट करेगा अनेक समस्या का निवारण, क्लिक कर जरूर जानें

Leave a Comment