Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

मोमोज खाने से हुई 50 साल के व्यक्ति की मौत, AIIMS ने जारी की ये चेतावनी

नई दिल्ली:सड़क किनारे खड़े होकर मोमोज तो हर किसी ने खाए ही होंगे, लेकिन अब मोमोज के शौकीन लोगों के लिए एक बुरी खबर है। जी हां आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के एक व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हो गई थी जिसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ने एक एडवाइजरी जारी की है। एम्स की इस एडवाइजरी को अनदेखा ना करें।

 

एम्स ने जारी की ये चेतावनी

एम्स ने बताया कि दिल्ली के जिस 50 वर्षीय व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हुई है, उसकी मेडिकल जांच में पता चला था कि उसकी सांस की नली में एक मोमो फंस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मोमोज के कारण दम घुटने और उससे न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट  आने की वजह से शख्स की मौत हो गई।साथ ही एम्स के विशेषज्ञों ने मोमोज खाने वालों को चेतावनी जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में कहा गया कि मोमोज चिकना और फिसलने वाला होता है। यदि कोई मोमोज को ठीक से नहीं चबाएगा और उसे निगल लेगा तो उसका दम घुट सकता है। इसलिए हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें।

 

मैदा पहुंचाता है अग्नाशय को नुकसान

मोमोज के ऊपर की लेयर मैदा से बनाई जाती है। मैदे में मिलाए जाने वाले ब्लीच केमिकल अग्न्याशय को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे इंसुलिन-उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।

 

खराब गुणवत्ता वाले इंग्रेडिएंट

मोमोज के अंदर इस्तेमाल होने वाली सब्जियां और चिकन, लंबे समय तक रखे रहने से खराब हो जाती हैं। ऐसे इंग्रेडिएंट से बने मोमोज का सेवन करेंगे तो जाहिर सी बात है, आप बीमार हो जाएंगे।

 

तीखी चटनी है खतरनाक

लाल मिर्च को स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन उस लाल मिर्च में प्रोसेसिंग के जरिए कुछ मिलाया गया न हो तब, लेकिन मोमो बेचने वाले लोग मिर्च की क्वालिटी की चिंता नहीं करते, वे मार्केट से सस्ती या लोकल मिर्च पाउडर खरीदकर उसकी चटनी बनाते हैं। ऐसी चटनी खाने से बवासीर/पाइल्स होने का खतरा बना रहता है।

 

मोनो-सोडियम ग्लूटामेट मोटापा बढ़ाता है

स्वाद के लिए मोमोज में मोनो-सोडियम ग्लूटामेट  मिलाया जाता है। सोडियम ग्लूटामेट सफेद क्रिस्टल पाउडर की तरह होता है। जो न केवल मोटापे का खतरा बढ़ाता है, बल्कि नर्व डिसऑर्डर, पसीना आना, सीने में दर्द, मतली आना और हार्ट रेट बढ़ाने जैसे स्वास्थ जोखिम का कारण बन सकता है।

 

खतरनाक टैपवार्म का सोर्स

मोमोज में पत्ता गोभी की स्टफिंग होती है, जिसे अगर ठीक से नहीं पकाया गया तो इसमें टैपवार्म के बीजाणु हो सकते हैं, जो मस्तिष्क तक पहुंच सकते हैं।

कहानी पैथोलॉजी लैब के ग़लत रिपोर्ट की

Nationalist Bharat Bureau

ब्लड शुगर कंट्रोल करती है सर्दी में मिलने वाली ये मीठी चीज, दिमाग भी करेगी तेज

विश्व के सभी देश अपने यहां रहने वाले अल्पसंख्यकों को दें सुरक्षा व सम्मान:मौलाना महमूद मदनी

स्लिप्ड डिस्क के मरीजों को सर्जरी से पहले यूनानी  इलाज कराना चाहिए: हकीम मुहम्मद शफ़ाअत करीम

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

करेले की पत्तियों का काढ़ा पीने से मिलेंगे अद्भुत फायदे

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

One Oation One Election बिल को मोदी कैबिनेट से मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

Leave a Comment