Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

आरसीपी सिंह का तन कहीं और मन कहीं और था,पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष से उनका कोई लेना देना कभी नहीं रहा:ललन सिंह

पटना:जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह द्वारा दिए गए बयान पर पार्टी की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जानते हैं उनका तन कहीं और मन कहीं और था। पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष से उनका कोई लेना- देना कभी नहीं रहा है।
पार्टी के सर्वमान्य नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने उन्हें पार्टी का संगठन महामंत्री और अध्यक्ष बनाया, साथ ही अपने पद के अनुरूप काम करने के लिए उन्हें फ्री हैंड दिया। उन्होंने आगे कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार जी भी कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पूर्व तमाम साथियों से राय- मशविरा करते रहे हैं परंतु श्री आरसीपी सिंह जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए अपने द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के संदर्भ में किसकी राय ली, किससे विचार- विमर्श किया। यह तो वही बता सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने 2020 विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कमजोर करने के लिए जो षडयंत्र रचा गया था, उसे हम सब अच्छी तरह जानते और समझते हैं। परंतु अब उस प्रकार का कोई षडयंत्र सफल नहीं हो सकता।

पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी सदस्य द्वारा पार्टी के किसी अन्य सदस्य के संदर्भ में कोई बात सामने लाए जाने के बाद पार्टी संविधान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शोकॉज जारी करने के लिए अधिकृत हैं।
संवाददाता सम्मेलन में जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, राज्य सरकार के जल संसाधन मंत्री माननीय श्री संजय कुमार झा, माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार, पार्टी के कई राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रवक्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली एयरपोर्ट(IGI AIRPORT) में निकली 1095 पदों पर नौकरी की वैकेंसी; 25,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

पिता के गुनाह के लिए बेटी को सजा नहीं:हाई कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चेकिंग के नाम पर उतरवा दी महिला की शर्ट, गंभीर आरोप

“बेटी वंदना” की अपील, तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार, सम्राट चौधरी को बनाया निशाना

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवन्त सिन्हा ने वोटरों को लिखी चिठ्ठी,अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील

कंगना की फिल्म “इमरजेंसी” को सेंसर बोर्ड ने दिखाई लाल झंडी, रिलीज पर रोक

यूपी में OBC समाज की नियुक्तियों को लेकर NDA में घमासान

Leave a Comment