Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य के 20 प्रतिशत थानों की “थानेदार” होंगी महिलाएं

पटना:महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का संकल्प लेने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब बिहार के 20% थानों में थानेदार की जिम्मेदारी महिला निभाएंगी।बिहार सरकार हमेशा से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर तत्पर नजर आती है। सूबे के मुखिया यह बात दुहराते हुए भी नजर आते हैं कि हमने महिलाओं को सबसे अधिक आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में अब राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के निर्देश के उपरांत बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी ने बड़ा एलान किया है।

 

खबरों के अनुसार बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि अब बिहार की 20 प्रतिशत महिला पुलिस अधिकारी थानों की अगुवाई करेंगी। डीजीपी ने साफ किया कि बिहार में 20 प्रतिशत महिला अधिकारी के हाथों में थाने की कमान होगी। डीजीपी ने कहा कि बिहार पुलिस में कार्यरत महिलाओं की संख्या करीब 30 हजार हो गई है। उनमें से 223 महिला अधिकारी राज्यभर में थाना प्रभारी या अतिरिक्त थाना प्रभारी के रूप में तैनात हैं।

 

बताते चलें कि नीतीश कुमार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए उन्हें ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी दी है इसका नतीजा है कि आज पंचायत में महिलाओं की हिस्सेदारी ज्यादा है।

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

पुतिन के करीबी की संपत्तियों का प्रबंधन: अमेरिकी कंपनी पर 71 लाख डॉलर जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

Coal Shortage India:देश मे बिजली संकट गहराया, 38 सालों में सबसे ज्यादा डिमांड,inside story

फेक न्यूज़ फैलाने पर जी न्यूज का एंकर रोहित रंजन गिरफ़्तार

दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण संकट पर 17 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

राजकीय सम्मान के साथ कल होगा बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment