Nationalist Bharat
राजनीति

बिहार में सम्राट चौधरी के हाथों में गृह मंत्रालय, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Bihar Home Minister Samrat Choudhary takes charge and hints at strict law and order like UP

पटना – करीब 20 साल बाद बिहार के गृह विभाग की कमान बदलाव के साथ सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हटकर सम्राट चौधरी के पास पहुंच गई है। सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनते ही राज्य की पूरी कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी मिल गई है। अब बिहार पुलिस की सभी यूनिट्स — DGP, ADG, IG, SP और DSP — सीधे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगी। कानून-व्यवस्था, दंगा नियंत्रण, बड़े अपराध, ऑपरेशन और गिरफ्तारी से जुड़े अंतिम फैसले सम्राट ही लेंगे।

नई जिम्मेदारी मिलते ही चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आखिर क्या अब बिहार में भी यूपी पुलिस जैसा सख्त “योगी मॉडल” लागू होगा। सरकार बनने से पहले कई बार सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि अपराधियों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यूपी की तरह अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और सख्त नीतियों को बिहार में लागू करने की बात भी कही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अपराधियों पर एनकाउंटर, बुलडोजर और त्वरित एक्शन जैसे कदम देखने को मिल सकते हैं।

इसके अलावा IPS और पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति, तबादला और सस्पेंशन का अधिकार भी अब गृह मंत्री के हाथों में है। नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन, STF–SOG तैनाती, बड़े गैंगों पर कार्रवाई जैसी सभी योजनाएं अब सम्राट चौधरी की मंजूरी से चलेंगी। इस फैसले के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की दिशा और तेवर दोनों बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के अधिकारों के लिए 31 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी ज्ञापन अभियान

Nationalist Bharat Bureau

हरियाणा: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के सांसदों व विधायकों से की समर्थन की अपील

ट्राईबल एडवाइजरी कमिटी की तर्ज पर मोमिन एडवाइजरी कमिटी का भी गठन किया जाए:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस

Nationalist Bharat Bureau

बुद्ध के अनुयायियों को सत्ता क्यों सुहाने लगी?

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा हैट्रिक लगाने के कगार पर तो महागठबंधन…

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

राजस्थान में कांग्रेस जल्द करेगी 400 ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

देवरिया सड़क हादसा :मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजा देने की करी घोषणा

cradmin

Leave a Comment