Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Bihar BJP MLA bodyguard accused of assault in Purnia, political controversy after Pappu Yadav’s reaction

Bihar Politics: पूर्णिया में एक साधारण सड़क विवाद अचानक राजनीतिक घमासान में बदल गया है। बनमनखी के BJP विधायक कृष्ण कुमार ऋषि के बॉडीगार्ड पर रामनगर फरसाही निवासी संजीव कुमार यादव ने मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि वह सड़क किनारे गाड़ी रोककर फोन पर बात कर रहा था, तभी विधायक का काफिला पहुंचा और गार्ड ने बिना पूछे उसे तमाचा जड़ दिया। घटना की चर्चा जिले में तेजी से फैल गई।

मामले के सियासी रंग पकड़ते ही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी इसमें कूद पड़े। उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया कि राज्य में क्या विधायक इस तरह आम लोगों को सड़क पर पीटेंगे? क्या यही कानून का राज है? उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। वहीं विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने सभी आरोपों को “राजनीतिक और बेबुनियाद” बताया है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य जाने सांसद अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं।

उधर थानेदार ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी समझौते के बाद मामला वापस ले लिया। हालांकि समझौते के बावजूद जिले में चर्चा अभी भी गर्म है—क्या सच में मारपीट हुई या फिर राजनीतिक कारणों से मामले को तूल दिया गया? घटना शांत जरूर हो गई है, लेकिन सियासी तापमान अब भी बढ़ा हुआ है।

बजरंग दल नाम होने से वह बजरंगबली नहीं हो जाता है:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Prophet Remarks Row: नूपुर शर्मा को बड़ी राहत, SC ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक,10 अगस्त को अगली सुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

जेपी नड्डा के दोबारा भाजपा अध्यक्ष बनने के साथ ही मोदी ने सबसे पहले दी यह जिम्मेदारी

cradmin

ऐसा कोई सेक्टर नहीं जिसके लिए उत्तर प्रदेश में सम्भावना नहीं : योगी आदित्यनाथ

cradmin

पूरे देश में 2.41 करोड़ और बिहार 7.10 लाख डुप्लीकेट, फर्जी राशन कार्ड रद्द

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

अब तक 33 हजार शिक्षकों ने स्थानातंरण के लिए किया आवेदन,2,919 शिक्षक दंपती भी शामिल

Nationalist Bharat Bureau

चंद्रयान-3 ने चांद की नई PHOTOS भेजीं

“बेटी वंदना” की अपील, तेजस्वी यादव का भाजपा पर वार, सम्राट चौधरी को बनाया निशाना

बेलसंड अनुमंडल के कंसार पंचायत में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का उद्घाटन

Leave a Comment