Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के बजाये विदेश घूमते हैं तेजस्वी:भाजपा का बड़ा हमला

Bihar News. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब बिहार बाढ़ से जूझ रहा था, तब वे विदेश भ्रमण का आनंद ले रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में भी बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने नहीं गए, जबकि बिहार की जनता बाढ़ की भयावह स्थिति से त्रस्त थी। सरकार हर मुश्किल घड़ी में जनता के साथ खड़ी रही, लेकिन बाढ़ प्रभावित लोग नेता प्रतिपक्ष को खोजते रह गए, जो सिर्फ X (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर ही नजर आए।

 

मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र और बिहार सरकार को जनहितैषी बताते हुए अरविन्द सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त के तहत 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹20,000 करोड़ से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इसमें बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसानों के खाते में ₹1,552 करोड़ भेजे गए हैं, जिससे उन्हें महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता मिली है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए पूरी तरह से तत्पर है। प्रथम और द्वितीय चरण के बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है, और एनडीए सरकार उनकी जिंदगी को पटरी पर लाने में जुटी हुई है। भाजपा भी निरंतर राहत सामग्री और भोजन बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचा रही है।अरविन्द सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में बाढ़ पीड़ित परिवारों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति परिवार ₹7,000 की सहायता राशि भेजी गई है, जिससे 4.39 लाख परिवारों को लाभ मिला है। जल्द ही द्वितीय चरण के बाढ़ पीड़ितों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। एनडीए सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद कर रही है।

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

छत्तीसगढ़ में बड़ा एनकाउंटर, 14 नक्सलियों का सफाया

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

तीन साल में गुजरात की विकास यात्रा ने छुआ नया मुकाम

Nationalist Bharat Bureau

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

क्या तेजस्वी की पार्टी में मचने वाली है भगदड़ ! दिलीप जायसवाल के बयान से मिले संकेत

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव बाइज़्ज़त बरी, रिहाई का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment