Nationalist Bharat
राजनीति

हमारा नाम लेकर अगर विनेश फोगाट जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं:बृजभूषण सिंह

NEW DELHI:जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में विनेश फोगाट की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, “अगर विनेश फोगाट हमारा नाम लेकर जीत गईं, तो इसका मतलब हम महान व्यक्ति हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम है कि उनका बेड़ा पार हो गया, लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया। राहुल बाबा का क्या होगा?”बृज भूषण शरण सिंह ने हरियाणा की जनता को भाजपा की जीत के लिए बधाई दी और कहा, “किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर जनता को भ्रमित करने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन हरियाणा की जनता ने फिर भी भाजपा की सरकार बनाई। सभी लोग इस जीत के पात्र हैं।”

 

 

वहीं, अपनी जीत पर विनेश फोगाट ने कहा, “यह जीत हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है, जो संघर्ष के रास्ते को चुनती है। देश ने मुझे जो प्यार दिया है, उसे मैं हमेशा कायम रखूंगी। अभी सभी सीटों के नतीजे साफ नहीं हुए हैं, लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा, तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद मैं अब यहीं रहूंगी।”विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट से भाजपा के योगेश कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया। फोगाट और बजरंग पूनिया उन प्रमुख पहलवानों में से हैं, जिन्होंने बृज भूषण शरण सिंह पर जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया था। पिछले साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने के बाद भारतीय कुश्ती जगत में उथल-पुथल मच गई थी।

कौन हैं एसके सिंह? तरारी की जंग में PK ने लगाया जिस पर दांव

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व अलग-अलग होना चाहिए,जाली, फरेबी, नकली मौलानाओं से बचने की जरूरत : अशफाक रहमान

पूर्व मंत्री श्रीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अपिर्त

Nationalist Bharat Bureau

स्लुइस गेट निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए जाप नेता महेंद्र यादव ने लिखा जिलाधिकारी को पत्र

भाजपामुक्त भारत और संघमुक्त सरकार

बेदारी कारवां के अध्यक्ष नज़रे आलम जेडीयू में शामिल, मिथिलांचल में मिलेगी पार्टी को मजबूती

Nationalist Bharat Bureau

न्यायिक फैसले कानून का शासन व संविधान के अनुसार

Nationalist Bharat Bureau

हिना शहाब से मिले लालू,दिवंगत पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के परिवार को मनाने की कोशिश तेज

Leave a Comment