Nationalist Bharat
राजनीति

राहुल का कद बड़ा हुआ:मोदी

पटना:पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मुम्बई में विपक्षी गठबंधन की बैठक शुरू होने से पहले एक तरफ पीएम पद के दावेदारों की संख्या बढ़ रही है और दूसरी ओर कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर जाहिर कर दिया कि ‘दूल्हा’ राहुल गाँधी ही होंगे। कांग्रेस ने 13 नेताओं के पोस्टर से अरविंद केजरीवाल को गायब कर गठबंधन में एकता की पोल भी खोल दी।

श्री मोदी ने कहा कि अब तक राहुल गाँधी, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और नीतीश कुमार को उनके अपने-अपने दल प्रधानमंत्री-पद का योग्यतम उम्मीदवार बता चुके हैं।श्री मोदी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन में जब कोई नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की भी बात नहीं कर रहा है, तब वे प्रधानमंत्री बनने का सपना भूल ही जाएँ।उन्होंने कहा कि अंगूर खट्टे हैं वाले अंदाज में नीतीश कुमार कह रहे हैं कि वे किसी पद के आकांक्षी नहीं हैं।

श्री मोदी ने कहा कि एक तरफ 22 दलों के गठबंधन में पीएम पद के आधा दर्जन दावेदार एक-दूसरे को किनारे लगाने में लगे हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पद पर वापसी के लिए एनडीए के ऐसे सर्वसम्मत प्रत्याशी हैं,जिन्हें देश के 80 फीसद लोग पसंद करते हैं।उन्होंने कहा अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार दस में आठ भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के काम से संतुष्ट है।श्री मोदी ने कहा कि विपक्षी कुनबा मायावती और अकाली दल को अपने साथ जोड़ने में विफल रहा। पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कांग्रेस और माकपा मिल कर टीएमसी से लड़ रहे हैं जबकि ये तीनों मुम्बई में एकजुटता के वादे कर रहे हैं। देश इनके विरोधाभास को गौर से देख रहा है।

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

Maharashtra Politics: ‘कांग्रेस-NCP के घोषित CM प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना’, उद्धव ठाकरे का एलान

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने देश के बंटवारे को बताया अक्लमंदी,भाजपा का पलटवार

किसानो का तीसरी बार दिल्ली कूच, पुलिस नेआंसू गैस के साथ चलाया वाटर कैनन

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दमन भाजपा के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया

cradmin

विधानसभा में पुलिस की गुण्डागर्दी लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन:माले

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को मनायाअपना बर्थडे

बिहार में 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Nationalist Bharat Bureau

रबी बुआई में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

Leave a Comment