Nationalist Bharat
राजनीति

दिल्ली में जमकर बरसे राहुल गांधी, पर भाषण सुनकर भाजपा ने क्यों कहा ‘थैंक यू कांग्रेस’

राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘जो मोहब्बत इनसे मिली है, वही देश से बांट रहा हूं।’ शाम में राहुल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने की भाजपा ने कोशिश की। भाजपा के प्रवक्ता ने राहुल का भाषण सुनकर कांग्रेस को थैंक यू कहा।

भारत जोड़ो यात्रा’ लेकर राजधानी आए राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा को जमकर सुनाया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी और भाजपा ने उनकी छवि खराब करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए। उन्होंने न्यूज चैनलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये नफरत फैलाने का काम करते हैं और 24 घंटे ‘हिंदू-मुस्लिम’ करते हैं। राहुल की लंबी स्पीच को सुनकर भाजपा के कुछ नेताओं ने खुशी जताई। सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने तो कांग्रेस को धन्यवाद भी दिया। दरअसल, यह धन्यवाद भी एक तरह का पलटवार था। राहुल गांधी के भाषण का एक छोटा सा हिस्सा शेयर करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2800 किमी चलने के बाद राहुल बाबा (गांधी) को भारत में कहीं नफरत और हिंसा नहीं मिली। उन्होंने कहा, ‘मैं बाबा के इस बड़े खुलासे का स्वागत करता हूं। थैंक यू कांग्रेस।’ उन्होंने आगे लिखा कि राहुल को मीडिया में नफरत मिली तो उन्हें भारत जोड़ो नहीं, मीडिया जोड़ो यात्रा शुरू करनी चाहिए।
इससे पहले, राहुल ने मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा था कि जब हमने कन्याकुमारी में यात्रा शुरू की, तो मैं सोच रहा था कि नफरत को मिटाने की जरूरत है और मेरे दिमाग में था कि इस देश में सब जगह नफरत फैली हुई है। मगर जब मैंने चलना शुरू किया, तो सच्चाई बिल्कुल अलग थी… मीडिया पर पीछे से लगाम लगी हुई है। जो चैनल हैं, ये नफरत फैलाने का काम करते हैं। 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम। ये सच्चाई नहीं है भाइयों और बहनों। मैं चला हूं कन्याकुमारी से यहां तक, ये सच्चाई नहीं है। ये देश एक है, इन सड़कों पर लाखों लोगों से मिला हूं। सारे के सारे एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं, प्यार करते हैं, गले लगते हैं।
शहजाद ने शनिवार शाम को राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनका एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में राहुल कहते सुने जाते हैं, ‘इसमें कुत्ते भी आए। कुत्ते भी आए इसमें, कुत्ते आए और अगर आप टीवी देख रहे होंगे तो आपने देखा होगा कि कुत्ते को किसी ने नहीं मारा। किसी ने नहीं मारा। इसमें गाय भी आई, भैंस भी आई। सूअर भी आया। मैंने देखा… सब जानवर आए। सब लोग आए। यहां पर कोई नफरत नहीं।’ शहजाद ने तंज कसते हुए वीडियो के साथ लिखा, ‘श्री राहुल गांधी अपनी यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी पेश करते हुए।’
राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देश के लोगों के बीच नफरत नहीं है, लेकिन टेलीविजन चैनलों पर हर समय ‘हिंदू-मुस्लिम, हिंदू-मुस्लिम’ किया जाता है ताकि लोगों का ध्यान भटके और फिर सरकार जनता की जेब काटे। कोरोना को लेकर सरकार के बढ़ते दबाव के बीच, कांग्रेस ने दो टूक कहा है कि उसकी यह यात्रा ‘कोरोना के नाम पर सरकार के बहाना बनाने’ से रुकने वाली नहीं है, लेकिन अगर विशेषज्ञों की राय के आधार पर कोविड के संदर्भ में कोई प्रोटोकॉल तय होता है तो उसका वह पूरी तरह से पालन करेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार को दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। यात्रा शनिवार को अपने 108वें दिन में प्रवेश कर गई। शनिवार को पैदल मार्च के कारण गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 24, आईटीओ चौराहा और आश्रम चौक जैसे व्यस्त सड़कों पर भारी जाम लग गया।

असम:हिमंत बिस्वा सरमा कैबिनेट में फेरबदल, चार नए मंत्रियों ने ली शपथ

ये NDA की आखिरी जीत, तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में कोई गुंडा व्यापारियों से पैसे नहीं वसूल सकता: सीएम योगी आदित्यनाथ

cradmin

Maharashtra Chunav:वोटिंग की सुबह अजित पवार का इमोशनल कार्ड!

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में द प्लुरल्स पार्टी का कार्यक्रम रहा ऐतिहासिक, पुष्पम प्रिया चौधरी का भव्य स्वागत,प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला गिरी ने दी बधाई

MAHARASHTRA:एकनाथ शिंदे ने घुटने टेके,PM पर छोड़ा CM फैसला

Nationalist Bharat Bureau

उपराष्ट्रपति चुनाव – किसके साथ जाएगी बीजेपी कौन होगा उम्मीदवार

Nationalist Bharat Bureau

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment