Nationalist Bharat
राजनीति

अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराएं मोदी: राहुल

मुंबई 31 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडानी समूह को लेकर दो वैश्विक फाइनेंशियल अखबारों में छपी खबरों के हवाले से आरोप लगाया है। कि अडानी समूह ने देश का पैसा विदेश भेजकर उसके जरिये देश के शेयर बाजार को प्रभावित करके अत्यंत गंभीर आर्थिक अपराध किया है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन करके इसकी व्यापक जांच करानी चाहिए। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने मुंबई आए श्री गांधी ने गुरुवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दो वैश्विक फाइनेंशियल अखबारों ने अपनी खोजी रिपोर्ट से खुलासा किया है कि अडानी समूह ने एक अरब डॉलर विदेश भेज कर उसी पैसे से फिर देश के शेयर बाजार को प्रभावित करके बड़े स्तर पर ढांचागत विकास का काम हासिल किया है।
उन्होंने कहा कि शेयर बाजार से खिलवाड़ करने के काम में दो विदेशी नागरिक शामिल रहे हैं जिनमें एक चीन का रहने वाला व्यक्ति भी है। यह देश की जनता का पैसा था जिसका इस्तेमाल विदेश से शेयर बाजार को प्रभावित करने के लिए किया गया है।

कांग्रेस नेता ने इसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले का खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक मंच जी-20 का सम्मेलन भारत में हो रहा है। यह भारत की प्रतिष्ठा का मामला बन गया है इसलिए इसकी जेपीसी जांच करनी जरूरी है।

पटना में 29 जून को वैश्य समाज की एकता का शंखनाद

झारखंड में कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज

Nationalist Bharat Bureau

स्कूल छोड़कर घर के लिए सब्जी लाने चले गए मास्टर साहब,वीडियो कॉल में खुली पोल

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

Devendra Fadnavis Family: एमएलसी पिता से लेकर बैंकर पत्नी तक

अशोक चौधरी पर भड़के सीपी ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

तीन महीने का बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

Nationalist Bharat Bureau

गहलोत को लाल डायरी के मुद्दे पर इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आना चाहिए-शाह

RJD के बाद अब ओवैसी प्रत्याशी की गिरफ्तारी से सियासी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment