Nationalist Bharat
दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

फुलवारीशरीफ में नलों से आ रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया

Bihar Water Problem: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना फुलवारीशरीफ में पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। प्रखंड के कई इलाकों में नलों से बदबूदार और दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे करीब 30 हजार से अधिक लोग गंभीर बीमारियों के खतरे में हैं। लोग हर महीने पानी का बिल चुका रहे हैं, लेकिन पीने लायक साफ पानी नसीब नहीं हो पा रहा।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नल से निकलने वाले पानी में तेज दुर्गंध होती है और कई बार कीड़े-मकोड़े तक दिखाई देते हैं। पुलिस कॉलोनी, पहाड़पुर, हरनीचक, बलमीचक, कसाई टोला, कचहरी मोहल्ला, नया टोला और संगत जैसे इलाकों में हालात सबसे खराब हैं। पीएचईडी की जर्जर पाइपलाइन बड़ी वजह मानी जा रही है, जो कई जगह नालियों और सीवेज के बीच से गुजर रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि दूषित पानी के सेवन से डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बच्चों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि जलापूर्ति टंकियों की वर्षों से सफाई नहीं हुई और शिकायतों के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह जल संकट एक बड़े स्वास्थ्य आपदा में बदल सकता है।

Bihar Police News: 6 IPS अधिकारी जाएंगे हैदराबाद, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में लेंगे मिड करियर ट्रेनिंग

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

हिमाचल में अनाथ बच्चों के लिए 101 करोड़ का फंड, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान, विधायक देंगे पहली सेलरी

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

JANTA DARBAR:अब आरजेडी ऑफिस में भी लगेगा जनता दरबार,कल से शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

महाराष्ट्र में फसल नुकसान का आकलन, किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: कृषि मंत्री

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रवार को देश के नाम वीडियो संदेश

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

लालू यादव का हालचाल जानने AIIMS पहुँचे राहुल गांधी,15 मिनट तक रहे

Leave a Comment