Nationalist Bharat
दुर्घटना

बरबीघा बायपास पर दो बाइकों की भिड़ंत, अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Scene of bike collision on Barbigha bypass in Bihar resulting in one death and two serious injuries.

Bihar Road Accident: शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बायपास रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। दो बाइकों की आमने–सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर पड़े एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान संटू कुमार (20), पिता दिलीप राम, निवासी करमनचक के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे सिर पर इतनी गंभीर चोटें लगीं कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की पहचान नवलेश कुमार (25) और श्री कुमार (22) के रूप में हुई है। दोनों करमनचक गांव के रहने वाले हैं। भिड़ंत के बाद वे सड़क पर गिर गए और उन्हें कई गंभीर चोटें आईं—एक युवक के दोनों पैर टूट गए जबकि दूसरे का कंधा बुरी तरह चटक गया। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

इसी दिन नगर क्षेत्र के कोयरीबीघा मोहल्ले से भी एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां धान कटनी के दौरान खेत में सोए एक वर्षीय बच्चे के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। लगातार दो हादसों ने पूरे बरबीघा क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

कोहरे के कारण गया जंक्शन से होकर चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द

देश के कई एयरपोर्ट पर GPS स्पूफिंग की पुष्टि

सीतामढ़ी स्टेशन पर भीषण आग, भगदड़ मची

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस मर्डर समेत 28 कांडों का आरोपी प्रिंस का एनकाउंटर

ओवरटेक विवाद में फौजी की हत्या, एएसआई समेत पांच पकड़े

चमत्कार को नमस्कार! हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली.हाजीपुर गंगा में बही महिला मोकामा में जीवित मिली

इंदौर दूषित पानी त्रासदी: 13 लोगों की मौत, मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

Nationalist Bharat Bureau

करूर भगदड़: तमिलनाडु सरकार ने CBI जांच वापस लेने की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

रुन्नीसैदपुर:हाइवे पर ट्रक -आटो की टक्कर में दस यात्री जख्मी

Nationalist Bharat Bureau

ढेंकनाल में पत्थर खदान हादसा, राहत-बचाव कार्य जारी

Leave a Comment