Nationalist Bharat
दुर्घटना

Siwan Chapra Hooch Tragedy: बिहार में फिर से जहरीली शराब कांड, सिवान में 5 और छपरा में 2 लोगों की मौत

Siwan Chapra Hooch Tragedy:बिहार के सिवान जिले में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 अन्य की हालत गंभीर है। इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज सिवान के सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर, छपरा जिले में भी जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत हो गई है। इन घटनाओं के बाद संबंधित जिलों में प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सिवान की घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के वैश्य टोला और उसके आस-पास के गांवों की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस कांड में अब तक 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली शराब ही प्रतीत हो रहा है। मृतकों में अरविंद सिंह (40 वर्ष), रामेंद्र सिंह (30 वर्ष), संतोष महतो (35 वर्ष), मुन्ना कुमार (32 वर्ष), और रविंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा, विलासपुर और सरसैया गांवों में भी कुछ लोगों की मौत की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं, उनका आरोप है कि पुलिस की जानकारी में लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार चल रहा था, लेकिन इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा का आश्वासन दे रहा है, लेकिन लोगों में आक्रोश बना हुआ है।

इसी तरह, सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में भी जहरीली शराब के सेवन से 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को बुधवार सुबह इस घटना की जानकारी मिली और जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि बिहार में अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है, फिर भी राज्य में शराब की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार की घटनाएं सामने आती रहती हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2016 से अब तक बिहार में जहरीली शराब के कारण 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हांगकांग हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: 44 की मौत, 300 लापता, लापरवाही में तीन गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा इंटर छात्रों से भरी स्कॉर्पियो तालाब म गिरी

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

बाइक लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Nationalist Bharat Bureau

एक झटके में अनाथ हो गए 4 बच्चे, पति को सल्फास खाते देख पत्नी ने भी जहर खाकर की आत्महत्या

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

बिहार में फिल्मी स्टाइल सड़क हादसा, दो की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

कानपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की अंत्येष्टि, हजारों ने दी अंतिम विदाई

Nationalist Bharat Bureau

भूमि विवाद में ईंट लगने से महिला की मौत, बेटा गंभीर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment