Nationalist Bharat
राजनीति

सम्राट चौधरी का कड़ा ऐलान– बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं

Samrat Chaudhary Bihar Home Minister giving statement on law and order

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में पहली बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के खाते में गया है और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही कड़े तेवर दिखाए हैं। गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है और राज्य में सुशासन की नीति और मजबूती से लागू की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पुलिस के हाथ बंधे नहीं हैं, बल्कि अपराध रोकने और कार्रवाई के लिए पूरी छूट दे दी गई है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में गृह विभाग काम करेगा और जिस जंगलराज को समाप्त किया गया था, वह किसी भी हालत में वापस नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने पुराने बयान पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है और अपराधियों को कड़ा संदेश पहुंच चुका है। गौरतलब है कि गृह विभाग 2005 से नीतीश कुमार के पास था और यह पहली बार है जब यह मंत्रालय भाजपा के हिस्से में आया है।

नई सरकार में एनडीए के 26 मंत्रियों ने शपथ ली है, जिनमें भाजपा के सबसे अधिक 14 मंत्री शामिल हैं। हालांकि गृह विभाग मिलने के बावजूद बजट आवंटन के मामले में जदयू आगे है, जिसके पास कुल राज्य बजट का लगभग 65% है। भाजपा के पास 29.22%, लोजपा के पास 0.91%, हम के पास 0.58% और रालोमो के पास 3.56% बजट वाले विभाग हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

नीतीश कुमार न तो पीएम बनना चाहते हैं और न ही इंडिया के संयोजक

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस मैदान को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी पटना महानगर काँग्रेस:शशिरंजन यादव

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: 55 साल बाद भी अधूरी है उत्तर कोयल नहर परियोजना, अब चुनाव में उठ रहे सवाल

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में अब वास्तविक समय के आधार पर वायु प्रदूषण के स्रोतों की पहचान की जाएगी : केजरीवाल

Nationalist Bharat Bureau

Bihar By-Election: जनसुराज ने किया प्रत्याशियों का एलान, बेलागंज से प्रोफेसर और इमामगंज से डॉक्टर को उतारा

लोकतंत्र के महापर्व पर पश्चिम की उदासीनता

लोकसभा उपचुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बढ़ाई रफ्तार — नवंबर में हो सकता है मतदान

Leave a Comment