Nationalist Bharat
राजनीति

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने सोशल मीडिया पर की फरीयाद, ‘कल लखनऊ आ रही हूं, दो दिन इंतजार करूंगी, मिल लो ना!

लखनऊ/पटना:भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच वैवाहिक विवाद फिर से सुर्खियों में छा गया है। तलाक की प्रक्रिया में फंसे इस दंपति के बीच दरार अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। ज्योति सिंह ने फेसबुक पर एक भावुक खुला पत्र लिखकर पवन सिंह से मिलने की गुहार लगाई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे कल (4 अक्टूबर) को लखनऊ में पवन के निवास स्थान पर पहुंच रही हैं। अगर पवन वहां न मिलें, तो वे दो दिन तक इंतजार करने को तैयार हैं, या फिर जहां बुलाया जाए, वहीं चली आएंगी।

 

ज्योति सिंह ने पत्र में लिखा, “प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ में आ रही हूं। मुझे उम्मीद ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार अगले दो दिन तक वहां करूंगी या फिर आप जहां भी मुझे बुलाएंगे, मैं वहां भी मिलने आ जाऊंगी। तो विनम्र विनती है कि आप मुझसे जरूर मिलें। बहुत सारी बातें एवं बहुत कुछ निर्णय आपके साथ बैठकर लेना हैं। इसलिए आप प्लीज मुझसे जरूर मिलिएगा।” पत्र के अंत में उन्होंने खुद को “आपकी पत्नी:- ज्योति” संबोधित किया।

 

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ज्योति ने आगे बताया कि वे कई दिनों से मैसेज और कॉल कर रही हैं, लेकिन न तो पवन का कोई जवाब आ रहा है और न ही परिवार के किसी सदस्य का। मजबूरन उन्हें सोशल प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने भावुक होकर लिखा, “अगर आप सभी इसको उनके प्रति द्वेष की भावना से देख रहे हैं तो मेरी जगह आपके परिवार के किसी बहन-बेटी के साथ अगर ऐसा होता तो क्या आप भी उस समय यही बातें करते? लेकिन मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि मेरे जैसी हालत किसी परिवार की न हो।”

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट

पवन सिंह और ज्योति सिंह का विवाह 2018 में हुआ था, जो भोजपुरी स्टार की दूसरी शादी थी। शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। ज्योति ने पवन पर मानसिक प्रताड़ना, गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा। बिहार की आरा कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है, और सुनवाई की अगली तारीख 18 अप्रैल 2024 को तय हुई थी, लेकिन तब से यह विवाद सुलझा नहीं सका। लोकसभा चुनाव 2024 में ज्योति ने पवन के लिए प्रचार किया था, जिससे लगने लगा था कि रिश्ते सुधर रहे हैं, लेकिन हाल के महीनों में फिर तनाव बढ़ गया।

 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ज्योति के इस कदम पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने पवन को “अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने” की सलाह दी, तो कुछ ने ज्योति के दर्द को “परिवारिक मामला” बताते हुए निजी रखने की अपील की।

 

पवन सिंह फिलहाल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी में व्यस्त हैं। वे रोहतास जिले के काराकाट क्षेत्र से बीजेपी के संभावित उम्मीदवार हैं। ज्योति ने भी होली के दिन ऐलान किया था कि वे काराकाट से ही चुनाव लड़ेंगी, अगर किसी बड़ी पार्टी से टिकट न मिला तो निर्दलीय।

नीतीश कुमार की स्पीड से विपक्ष परेशान

Nationalist Bharat Bureau

संघ प्रमुख के बयान पर काँग्रेस नेता का कटाक्ष,कहा:काश यही बात भागवत जी अपने सहयोगी भाजपा और संघ वालों को समझा पाते

नालंदा लोकसभा:पिछले 28 वर्षों से जीत रहे हैं नीतीश की पार्टी के उम्मीदवार  

दीपक प्रकाश ने संभाला पदभार, विकास व लोकतंत्र को मजबूत करने का वादा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बढ़ा अंदरूनी घमासान गुटबाजी पर सख्ती के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

देवेंद्र फडणवीस ने राम मंदिर मामले में किया राहुल गांधी पर वार, कहा – उन्हें भी न्यौता देंगे

cradmin

बिहार: राज्य के बीजेपी सांसदों ने संसद भवन के बाहर धरना दिया

Nationalist Bharat Bureau

मुर्मु ने रामाराव के सम्मान में जारी किया सिक्का

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

cradmin

पटना आने से पहले उत्तराखंड पहुंचे तेजस्वी यादव

Leave a Comment