Nationalist Bharat
राजनीति

अमेठी में कांग्रेस के बाद आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त

नई दिल्ली:राजनीतिक पार्टियों के किलों का ढहना शुरू हो गया है. पहले अमेठी में कांग्रेस का किला गिरा, अब आजमगढ़ और रामपुर में सपा का किला ध्वस्त हो गया. आजमगढ़ में बसपा ने उम्मीदवार उतारकर सपा का खेल खराब कर दिया और रामपुर में यह काम पार्टी ने उम्मीदवार न देकर किया।अभी तक अधिकांश तौर पर उपचुनावों के नतीजे बीजेपी को झटका देने वाले रहे हैं लेकिन इस बार यह ट्रेंड भी उलटता नजर आ रहा है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संभवतः नरेंद्र मोदी अब इंदिरा गांधी की तरह लोकप्रियता के अपने चरम बिंदु की तरफ कदम बढ़ा चुके हैं. विपक्ष इतना असहाय और लाचार कभी नहीं दिखा. उसके पास किसी बड़ी गलती या सत्ताधारी दल से जनता के मोहभंग होने तक इंतजार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है!बताते चलें कि उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया। वहीं, आजमगढ़ उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को मात दी।

आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिकः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं

परिवारवादी ताकतों को जनता ने दिया स्पष्ट संदेशः सीएम योगी

चुनाव परिणाम आने के बाद सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है।

भारत की राजनीति एक बार फिर रिवर्स गियर में

हरियाणा: पूर्व पार्षद, पूर्व चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल’

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के नेतृत्व से क्षेत्रीय नेता खुश नहीं: JDU

वरुण गांधी के समर्थन में आए सोशल मीडिया यूजर,किसी ने बताया युग पुरुष तो किसी ने साहसी

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

प्लुरल्स पार्टी में शामिल हुए संजीव चौधरी, बिहार की राजनीति में स्वच्छ बदलाव की उम्मीद

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस ने बिहार में 23 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बढ़ा विवाद

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव पर विजय सिन्हा का तीखा हमला, कहा- ‘सबसे भ्रष्ट नेता

Leave a Comment