Nationalist Bharat
राजनीति

चुनाव की समीक्षा के बाद जदयू ने उन जिलों के जिलाध्यक्ष बदले जहां पार्टी को हार मिली

पटना:जदयू ने लोकसभा चुनाव की समीक्षा के बाद उन जिलों में अपने जिलाध्यक्षों को विदा कर दिया है जहां स्थित लोकसभा क्षेत्र से जदयू के प्रत्याशी हार गए थे।  इनमें पूर्णिया, जहानाबाद, कटिहार जिला शामिल हैं। इसके अतिरिक्त भागलपुर नगर, बेगूसराय, नवादा व कैमूर जिले में भी जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। जदयू ने दो जिलों में कुशवाहा समाज के लोगों को अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है।
जहानाबाद में दिलीप कुशवाहा को जदयू ने अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यहां से जदयू प्रत्याशी चंद्रेश्वर चंद्रवंशी चुनाव हार गए थे। जहानाबाद से सटे अरवल में भी जिलाध्यक्ष को जदयू ने बदला है। वहां मिथिलेश कुमार को जदयू ने अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में भी जदयू  को इस बार के आम चुनाव में हार मिली थी। पूर्णिया ग्रामीण में जदयू ने प्रकाश  कुमार को अपना नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं अविनाश ङ्क्षसह को पूर्णिया नगर  इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। कटिहार लोकसभा क्षेत्र में भी जदयू को जीत नहीं मिल सकी थी। कटिहार में सूरज कुमार राय तथा कटिहार नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा अमित कुमार साह को दिया गया है।
कैमूर में भी जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। अनिल कुशवाहा को जदयू ने कैमूर में अपना जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नवादा जिले में मुकेश विद्यार्थी को जदयू ने अपने जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। बेगूसराय नगर में पंकज कुमार ङ्क्षसह जदयू के नए अध्यक्ष बनाए  गए हैं।  भागलपुर नगर इकाई के अध्यक्ष का जिम्मा संजय साह को सौंपा गया है।

संपूर्ण क्रांति मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन 30 दिसंबर को

Nationalist Bharat Bureau

पटना पहुंचे तेजस्वी, आज विधायकों संग महागठबंधन की रणनीति पर मंथन

Nationalist Bharat Bureau

आरजेडी के पोस्टर से लालू-राबड़ी की तस्वीर क्यों हटाई गई, यह तेजस्वी से पूछिए:तेज प्रताप

Nationalist Bharat Bureau

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति,राष्ट्रपत्नी प्रसंग

बिहारवासियों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण योजना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली चुनाव:AAP का कांग्रेस को झटका,BJP नीतीश की JDU से किनारा करने लगी

Nationalist Bharat Bureau

AAP के खिलाफ बीजेपी का नया नारा, ‘अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे’

सचिन पायलट को अशोक गहलोत वाली कूटनीति सीखने की आवश्यकता

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप की नई पार्टी से बिहार की राजनीति में नई हलचल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment