Nationalist Bharat
राजनीति

प्लुरल्स पार्टी में शामिल हुए संजीव चौधरी, बिहार की राजनीति में स्वच्छ बदलाव की उम्मीद

पटना: प्लुरल्स पार्टी ने आज वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से संजीव चौधरी के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। संजीव चौधरी ने पार्टी की पूर्ण सदस्यता ग्रहण की और इस अवसर पर उन्हें पार्टी के संयुक्त सचिव (विधि एवं मुख्यालय) एवं प्रवक्ता प्रांजल सिंह द्वारा ‘उम्मीदवारी दावा प्रपत्र’ सौंपा गया।

प्लुरल्स पार्टी, जो बिहार में जनसरोकारों और स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है, लगातार शिक्षित और जागरूक व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ रही है। संजीव चौधरी जैसे समाज के सजग और सक्रिय व्यक्तित्व के पार्टी में शामिल होने से यह स्पष्ट होता है कि बिहार की जनता स्वच्छ और रचनात्मक राजनीति की दिशा में बदलाव चाहती है।

इस अवसर पर प्रांजल सिंह ने कहा, “संजीव चौधरी जैसे जागरूक और प्रतिबद्ध व्यक्तियों का राजनीति में प्रवेश हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को और सशक्त करेगा। उनकी भागीदारी से प्लुरल्स पार्टी की जनता आधारित राजनीति की दिशा को और बल मिलेगा। हम बिहार के विकास, न्याय और जनसरोकारों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

प्लुरल्स पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए तैयार है। पार्टी का लक्ष्य बिहार की राजनीति में स्वच्छता, पारदर्शिता और जन-केंद्रित नीतियों को बढ़ावा देना है। संजीव चौधरी के शामिल होने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

बिहार: केसीआर की विपक्षी रैली ने नीतीश कुमार की भाजपा विरोधी मोर्चा योजना को विफल कर दिया?

cradmin

AISA और AIPWA द्वारा आयोजित जनसुनवाई में नितीश सरकार पर बेटियों को सुरक्षा देने में विफलता का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

मनोज़ लाल दास मनु जदयू के प्रदेश सचिव मनोनीत

Nationalist Bharat Bureau

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को नहीं मिला एक भी नया केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय की मांग भी खारिज

मुसलमान अपने धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा: कारी सुहैब

आनन्द कुमार सिंह को लोजपा-(रा) संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Nationalist Bharat Bureau

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अररिया की छह सीटों पर 95 उम्मीदवार मैदान में

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू, हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार: सीएम योगी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment