Nationalist Bharat
राजनीति

किसानों के भारत बंद का किसान संघर्ष समन्वय समिति ने किया समर्थन

पूर्णिया में किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक नियाज अहमद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें पूर्णियाँ जिले मे बंद को प्रभावी बनाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल का निर्माण किया गया जो पूर्णियाँ के बस युनियन, टेम्पो युनियन, व्यपारिक प्रतिष्ठानों के युनियनों सहित सभी प्रकार के संगठनों से मिलकर बंद को सफल बनाने की अपील करेंगे।

पूर्णियाँ : किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक नियाज अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 26 मार्च 2021 को भारत बंद के अह्वान का समर्थन किया तथा कहा कि किसान संघर्ष समन्वय समिति पूर्णियाँ किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर आयोजित देशव्यापी बंद का पूणर्तः समर्थन करती है । उन्होंने कल सभी वाहन चालकों एवं दुकानदारों से व्यपारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आग्रह भी किया।भारत बंद को सफल बनाने के लिए आज रेणु उधान परिसर में किसान संघर्ष समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें पूर्णियाँ जिले मे बंद को प्रभावी बनाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल का निर्माण किया गया जो पूर्णियाँ के बस युनियन, टेम्पो युनियन, व्यपारिक प्रतिष्ठानों के युनियनों सहित सभी प्रकार के संगठनों से मिलकर बंद को सफल बनाने की अपील करेंगे।बैठक स्थल से बंद को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार वाहन भी रवाना किया गया जो शहर के अलग अलग हिस्सों में घुम कर माईक द्वारा देशव्यापी बंद को सफल बनाने का आग्रह भी करेगी।बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बंद के दौरान आवश्यक एंव आपातकालीन सेवा सहित मेडिकल स्टोर्स आदि में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा।आज आयोजित बैठक की अध्यक्षता आलोक यादव ने कि जिसमें किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक नियाज अहमद, किसान महासभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद ईस्लामुद्दीन, किसान महासभा के अविनाश पासवान, यमुना मुरमुर, समाजसेवी गुलाम सरवर, किसान संघर्ष समन्वय समिति के वरिष्ठ सहयोगी मोहम्मद ईस्लाम, दिलिप यादव, ईरशाद पूर्णवी, मोहम्मद शौकत, बेंजामिन मरांडी,कुमार साहब आदि उपस्थित थे।

दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में झांकें भाजपा नेता:आमिर खान

रोजगार खत्म करने की साजिश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

बिहार की राजनीति में शुरू हुआ नया सियासी अध्याय

Nationalist Bharat Bureau

केरल में SIR के तहत 24 लाख मतदाताओं के नाम हटे

Nationalist Bharat Bureau

विकास सूचकांक में बिहार फिसड्डी,नीतीश बतायें कि प्रगति यात्रा का क्या उद्देश्य है: एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में भी खेला होने की पूरी गुंजाइश,बस इंतज़ार…

Nationalist Bharat Bureau

TEJASVI YADAV को BJP का ऑफर,हमारे साथ,आईये सेफ हो जाइएगा

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में कैबिनेट विस्तार की आहट, तीसरे डिप्टी सीएम की अटकलें तेज

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई, बैठक में परोसा जाएगा पीएम मोदी का पसंदीदा भोजन 

cradmin

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक पटना के आश्रम में सम्पन्न, आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment