Nationalist Bharat
राजनीति

जनविरोधी केंद्र और राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जारी रहेगा संघर्ष:शशिरंजन यादव

केंद्र सरकार और सरकार के कृषि क़ानून के विरोध और राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमेटी का गर्दनीबाग में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

 

पटना:केंद्र सरकार और सरकार के कृषि क़ानून के विरोध और राज्य में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर पटना महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन गर्दनीबाग में किया गया जिसमें पूर्व गवर्नर निखिल कुमार, बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, खगड़िया से विधायक छत्रपति यादव, युवा कांग्रेस बिहार के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार, बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  कुमार आशीष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध कुमार, पटना शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशि रंजन यादव, पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  आशुतोष शर्मा एवं अन्य  उपस्थित रहे।इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि हम आज ही धरना पर नहीं बैठे हैं बल्कि जब से केंद्र सरकार कृषि विरोधी बिल लेकर आई है तब से हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और 5 अप्रैल से बिहार के हर एक प्रखंड में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे।वहीं पटना महानगर के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि, केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों बिल जनविरोधी है. बिहार सरकर ने कृषि मंडियों को खत्म कर दिया. एक परसेंट गेहूं एमआरपी पर खरीदा गया. बिहार में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि जिस तरीके से विधायकों को मारा गया, लोकतंत्र की हत्या की गई हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे. इसके लिए हम संघर्ष करते रहेंगे.

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

आशुतोष सिंह को एनसीपी अजीत पवार गुट में बड़ी जिम्मेदारी,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बनाए गए

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा चुनाव:धर्म से आगे नहीं बढ़ रही राजनीति

Tirhut Graduate constituency byelection:दाव पर JDU की प्रतिष्ठा,राजद और जन सुराज की भी परीक्षा

किसान दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती

राहुल गांधी की लोकसभा स्पीकर से मुलाकात,अपने खिलाफ हुई टिप्पणियां हटाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

मुंबई बन राजनीतिक अखाड़ा,इंडिया गठबंधन का नया दांव

JDU प्रत्याशी नीरज कुमार को अनंत सिंह का झटका, बोले- नहीं करेंगे समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज, कहा – “बिहार चुनाव में एक पैसा भी नहीं भेजा”

छात्र बरतें संयम और सेना भर्ती के अवसर का उठायें लाभ:सुशील कुमार मोदी

Leave a Comment