Nationalist Bharat
राजनीति

देसी निवेशकों को साधने 4 जनवरी को मुंबई पहुचेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ

सीएम योगी 4 जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और नये यूपी के बारे में बताएंगे.
ग्लोबल इन्वेटर्स समिट (जीआईएस-23) को लेकर 16 देशों में हुए रोड शो की सफलता के बाद घरेलू रोड शो की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभालेंगे. 5 जनवरी से 27 जनवरी तक देश के नौ बड़े शहरों में होने जा रहे इन रोड शो की शुरुआत मुंबई से होगी, जहां सीएम योगी 4 और 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और देसी निवेशकों को साधेंगे. इस दौरान वह बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बन चुके उत्तर प्रदेश की तस्वीर रखेंगे और देश के बड़े उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें यूपी में निवेश का न्योता देंगे.
सीएम योगी 4 जनवरी की दोपहर में राजधानी लखनऊ से मुम्बई के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे शाम को महाराष्ट्र में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और नये यूपी के बारे में बताएंगे. सीएम योगी की फिल्म जगत के कलाकारों एवं निर्माताओं से भी मुलाकात होगी. वे इस दौरान उत्तर प्रदेश में बन रही फिल्म सिटी की संभावनाओं को लेकर चर्चा करेंगे. इसके अलावा सीएम योगी उन्हें ग्लोबल इन्वेटर्स समिट के बारे में जानकारी देंगे.
इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात
5 जनवरी को सीएम योगी के दौरे की शुरुआत सुबह के समय बैंकर्स और फिनटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद से होगी. इसके बाद वह मुंबई रोड शो में भाग लेंगे. यहां टाटा समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिन्द्रा, गोदरेज, आदित्य बिरला समूह, पिरामल इंटरप्राइजेज, पार्ले एग्रो, जेएसडब्ल्यू ग्रुप और स्टार एडं डिजनी समूह के प्रतिनिधियों भेंट करेंगे. जबकि अन्य दौरों में, हिंदुजा ग्रुप, हिंदुस्तान यूनी लिवर, अडानी ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, टोरेंट पॉवर, वॉकहार्ड, इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर्स, ध्रुवा एडवाईजर्स, केकेआर इंडिया, हिंदुजा ग्रुप, एवर स्टोन ग्रुप, हीरो साइकिल, आरपीजी इंटरप्राइज, एल एंड टी, रैमकी ग्रुप ऑफ कम्पनी आदि बड़े औद्योगिक समूहों, कंपनियों से वार्ता करेंगे.

पूर्व मंत्री विजय कृष्ण से मुलाकात की तस्वीर पर सियासी तकरार, बेटी रानी कुमारी ने नीरज कुमार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी मुख्यालय में भव्य समारोह

Nationalist Bharat Bureau

Potato-Onion Price Hike: एक बार फिर रुला सकते हैं आलू-प्याज के दाम

गोपी किशन के समर्थन में राजद MLC सैयद फैसल अली का जनसंपर्क अभियान

Nationalist Bharat Bureau

काँग्रेस मैदान को बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ेगी पटना महानगर काँग्रेस:शशिरंजन यादव

बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का ऐलान, टॉपर्स को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलाम : डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह

ममता बनर्जी महोदया का धर्म संकट

Leave a Comment