Nationalist Bharat
राजनीति

आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह को पेश की श्रधांजलि,हत्यारों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग

  • आकाश कुमार सिंह ने कहा कि श्रीनारायण सिंह (मुखिया जी) की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूँ।
  • ये घटना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
  • इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ और दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाई की माँग करता हूँ।

 

पटना:शिवहर विस क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी सह पूर्व राजद नेता और नयागांव पंचायत के पूर्व मुखिया और पूर्व जिला पार्षद श्रीनारायण सिंह की अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर रोष जताते हुए मोतिहारी से लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र और समाजसेवी आकाश कुमार सिंह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।आकाश सिंह ने श्रीनारायण सिंह से अपनी नज़दीकी को बयान करते हुए अपने फेसबुक पोस्ट में श्रीनारायण के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कहा कि श्री नारायण सिंह (मुखिया जी) की हत्या की खबर सुनकर मर्माहत हूँ,ये घटना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है,इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ और दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाई की माँग करता हूँ।उन्होंने कहा कि हम सब एक दूसरे के सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहे,मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूँ और जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इसकी तुरन्त निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।बताते चलें कि शिवहर जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव निवासी श्रीनारायण सिंह पूर्व में जिला पार्षद और मुखिया रह चुके थे। राजद के जिला उपाध्यक्ष थे। टिकट नहीं मिलने पर पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जनता दल राष्ट्रवादी के टिकट पर मैदान में थे।

बिहार चुनाव 2025: नीतीश की सोशल इंजीनियरिंग से हिल सकता है विपक्ष का वोटबैंक, पहली लिस्ट में कोइरी-कुर्मी को 40% टिकट, सवर्णों को 23%

भाजपा ने किया प्रदेश चुनाव समिति का गठन, 15 नेताओं को जिम्मेदारी

Nationalist Bharat Bureau

जीविका, ममता, आशा को सरकारी नौकरी, हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 9 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Nationalist Bharat Bureau

नितिन नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

वर्षों पहले डैम में डूबी नूरी मस्जिद आयी बाहर, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र को दिल्ली सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया

इशरत ख़ातून को मिली बिहार काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश महासचिव की ज़िम्मेदारी

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को मिले राष्ट्रीय व राजकीय सम्मान:कोविन्द

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: निर्दलीय को जिताने की परंपरा बरकार

Nationalist Bharat Bureau

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment