Nationalist Bharat
Other

शिवहर विधायक मो.शरफुद्दीन ने श्रीनारायण सिंह हत्या मामले की निष्पक्ष न्यायिक जाँच की मांग की

  • मोहम्मद शरफुद्दीन ने कहा कि भले ही हमारी राजनैतिक विचारधारा अलग हो पर हमलोगों के बीच काफी पुराना परिवारिक रिश्ता था।
  • हम सब एक दूसरे के सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहे,मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूँ।
  • जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इसकी तुरन्त निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

 

शिवहर:विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी और नयागांव पंचायत के पूर्व मुखिया और पूर्व जिला पार्षद श्रीनारायण सिंह की अपराधियों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर रोष जताते हुए शिवहर के जदयू विधायक और प्रत्याशी मोहम्मद शरफुद्दीन ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।इस क्रम में जिला जदयू कार्यलय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्व.श्रीनारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जदयू प्रत्याशी मो.शरफुद्दीन ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।जदयू प्रत्याशी मो.शरफुद्दीन ने कहा कि भले ही हमारी राजनैतिक विचारधारा अलग हो पर हमलोगों के बीच काफी पुराना परिवारिक रिश्ता था।हम सब एक दूसरे के सुख-दुःख में हमेशा शामिल रहे,मैं दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हूँ और जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इसकी तुरन्त निष्पक्ष जांच करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।श्रधांजलि सभा में गणमान्य लोगों के साथ ही काफी संख्या में राजग के कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर माले विधायक दल की बैठक संपन्न

Traditional Rowboat

कप्तान जसप्रीत बुमराह: आईपीएल सनसनी से लेकर भारतीय टेस्ट कप्तान तक

प्राइवेट स्कूल्स खोलने के लिए शिक्षा विभाग को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का 13 सूत्रीय सुझाव

दिल्ली के इमामों की अहम बैठक

Katrina Kaif और Vicky Kaushal को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका, नेटिजन्स ने भाईजान का नाम लेकर फिर किया ट्रोल, कहा- `मैडम भूल जाती हैं कि सलमान…

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर में लक्ष्मी मंदिर की अद्भुत सजावट — 1 करोड़ रुपये के नोटों से सजा श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर, भक्तों की उमड़ी भीड़

मोगा में 12 जनवरी को हुई लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोगों को मोगा पुलिस ने धरदबोचा

cradmin

लोजपा प्रत्याशी गुड्डी देवी का जनसम्पर्क जारी

शासन से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता आप नेता से लगा रहे हैं गुहार

Leave a Comment