Nationalist Bharat
Other

शासन से त्रस्त भाजपा कार्यकर्ता आप नेता से लगा रहे हैं गुहार

बिहार ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने बताया कि पटना जिला में नया राशनकार्ड बनाया गया है और उसका वितरण कराया जा रहा है। लेकिन नये राशनकार्ड में व्यापक रूप से गड़बड़ियां हुई है। पटना के कई वार्डो से मेरे पास शिकायत आ रही है। किसी के राशनकार्ड में पति- पत्नी का नाम है तो बच्चों का नाम गायब है। किसी के कार्ड में सिर्फ पत्नी का नाम है, पति बच्चों का नाम गायब है।

 

पटना:पटना में आम आदमी पार्टी के बढ़ते कारवां और संघर्ष को देखकर, भाजपा कार्यकर्ताओं के मन मे ‘आप’ पार्टी के प्रति आस्था जगी है। उनको अपने पार्टी के नेता और दल पर से विश्वास उठ गया है। उक्त बातें बिहार ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने कही। बबलू ने बताया कि पटना जिला में नया राशनकार्ड बनाया गया है और उसका वितरण कराया जा रहा है। लेकिन नये राशनकार्ड में व्यापक रूप से गड़बड़ियां हुई है। पटना के कई वार्डो से मेरे पास शिकायत आ रही है। किसी के राशनकार्ड में पति- पत्नी का नाम है तो बच्चों का नाम गायब है। किसी के कार्ड में सिर्फ पत्नी का नाम है, पति बच्चों का नाम गायब है। दिलचस्प बात यह है कि राशनकार्ड में पूरे परिवार का ग्रुप फोटो लगा है। जहाँ परिवार के चार या पांच सदस्य हैं, वहां केबल एक या दो नाम ही कार्ड पर अंकित है।

बबलू ने बताया कि पटना के वार्ड 48 के निवासी रमेश कुमार जो कि पटना भाजपा के मंडल में महामंत्री है। उन्होंने बताया कि मैंने राशनकार्ड के लिए आवेदन किया था, आवेदन प्रपत्र में मांगी गई सारी जानकारी उपलब्ध कराया, जिसमें अपना और पूरे परिवार का आधार कार्ड नंबर भी दिया। लेकिन जब कार्ड बनकर आया तो उसमें मेरे बच्चों का नाम अंकित नही है। उन्होंने बताया कि कार्ड में नाम की हेराफेरी सिर्फ मेरे साथ ही नही बल्कि मोहल्लों में दर्जनों लोगों के साथ हुई है। उन्होंने कार्ड में बच्चों के नाम दर्ज कराने के लिए सहायता मांगी है।बबलू ने कहा कि राशनकार्ड में नाम की गड़बड़ी पटना के लगभग सभी वार्ड में हुई है। जैसे जैसे लोगो के हाथ मे राशनकार्ड मिल रहा है, वेसे वेसे गड़बड़ियां भी उजागर हो रही है। बबलू ने कहा कि त्रुटिपूर्ण राशनकार्ड धारकों का सूची तैयार कर जिला पदाधिकारी पटना को सुधार के लिए सौपी जाएगी।

आप का होली मिलन समारोह आज

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

Bihar Election 2025: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा वार — “वोट के लिए स्टेज पर डांस भी कर सकते हैं मोदी”, नीतीश को बताया रिमोट कंट्रोल सीएम

बिना मिट्टी के धनियां और मिर्ची कैसे उगाएं ?

अखिलेश के अनुसार केशव प्रसाद उपमुख्यमंत्री नहीं है केवल नौकरी कर रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

तीन माह का बिजली बिल माफ करें, बिहार सरकार :आम आदमी पार्टी

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

Kareena Kapoor अपनी Glowing Skin के लिए करती हैं इस तेल का इस्तेमाल, जानिए एक्ट्रेस का Secret

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश: प्रदेश में अब बजरी माफियाओं की खैर नहीं! पुलिस ने शरू किया ये नया अभियान

cradmin

सूरत सिविल में वार्ड में डायलिसिस के समय सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिरा, कोई जनहानि नहीं

cradmin

Leave a Comment