Nationalist Bharat
नौकरी का अवसर

IDBI में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरियां

भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 जून से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई निर्धारित की गई है।आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार IDBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारीकिस पद पर कितनी भर्ती होगी?इस भर्ती के माध्यम से कुल 226 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके अंतर्गत मैनेजर – ग्रेड B के 82 पद, सहायक महाप्रबंधक (AGM) – ग्रेड C के 111 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) – ग्रेड D के 33 पद पर भर्ती की जाएगी।

 

योग्यताशैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

AGM- ग्रेड C (परिसर)- उम्मीदवार का सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।DGM- ग्रेड D (राजभाषा)- उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय में 60 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 मई, 2022 के आधार पर की जाएगी। मैनेजर- ग्रेड B: अधिकतम आयु सीमा 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।AGM- ग्रेड C: अधिकतम आयु सीमा 28 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।DGM- ग्रेड D: अधिकतम आयु सीमा 35 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन उम्मीदवार का चयन आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर आवेदन के दौरान जमा किए दस्तावेजों के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक जांच के बाद और दस्तावेजों के सत्यापन के बिना उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए अस्थायी (प्रोविजनल) माना जाएगा।सत्यापन के दौरान उम्मीदवार को ओरिजिनल दस्तावेज प्रदान करने होंगे और इसके बाद उम्मीदवार का फाइनल चयन माना जाएगा। आवेदन शुल्क इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

 

 

आवेदनआवेदन करने के लिए पहले IDBI की वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।अब ‘Careers‘ सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।अब आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

नीतीश सरकार आज 10 लाख महिलाओं को देगी 10-10 हजार की सौगात

Nationalist Bharat Bureau

इंडियन बैंक ने स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर (SO) की भर्ती ,60 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

जानें बिना सूरज की किरणों के कैसे जीते है मनी प्लांट

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

OUAT ने Assistant Professor पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू, सरकारी नौकरी पाने का मौका, जानें डिटेल्स।

Leave a Comment