Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सबरीमाला विवाद पर गरमाई राजनीति, भाजपा ने मांगी CBI जांच

सबरीमाला मंदिर विवाद को लेकर केरल की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सबरीमाला में हुई कथित अनियमितताएं केवल सोने की चोरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मंदिर की पवित्रता से जुड़ा एक बड़ा अपराध है। उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भगवान अयप्पा मंदिर से पंचधातु की चार मूर्तियां निकालकर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क को बेचा गया। उन्होंने कहा कि एक अयप्पा भक्त के रूप में यह खुलासा उनके लिए बेहद पीड़ादायक है और यह लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ धोखा है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह मामला केवल वर्तमान एलडीएफ सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें यूडीएफ शासनकाल से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पवित्र ‘पठिनट्टम पड़ी’ (18 सीढ़ियां) से भी छेड़छाड़ के सबूत सामने आए हैं। चंद्रशेखर के अनुसार, यह एक संगठित राजनीतिक साजिश है, जो कांग्रेस-यूडीएफ के दौर में शुरू हुई और सीपीएम-एलडीएफ के शासन में पूरी हुई।

 

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

भाजपा की सरकार ईडी, सीबीआई एवं इंक्मटैक्स को अपने चुनावी हथियार की तरह उपयोग कर रही है: कांग्रेस

जापान को मिली पहली महिला प्रधानमंत्री! साने ताकाइची ने रचा इतिहास

NEET UG PAPER LEAK: दो आरोपितों को मिली जमानत

सिक्की कला एक पर्यावरण के अनुकूल और GI-टैग से लैस पारंपरिक और दुर्लभ हस्तशिल्प

मनोज बाजपेयी-नेहा की खूबसूरत बेटी Ava को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- इसे कहते हैं स्टार किड !

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री ने 1,239 नये पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति प्रमाण-पत्र

बिहार सरस मेला परवान पर,आयोजन के दस दिन पुरे,9 दिनों में 9 करोड़ से अधिक की खरीद बिक्री

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: सर्दी में बेघरों का सहारा रैन बसेरा

Rupee vs Dollar : रुपया 85 के पार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment