Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पूरे देश में है अघोषित आपातकाल की स्थिति: आप

पटना(प्रेस विज्ञप्ति)आप के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश सिन्हा तथा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बब्लू प्रकाश ने दिल्ली विधानसभा में 21 मार्च को पेश किए जाने वाले बजट को गृह मंत्रालय के द्वारा एक दिन पूर्व रोक लगाये जाने की घटना को लोकतंत्र के लिए काला दिन कहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

उन्होंने कहा कि एक जहां आम जनता एवं विपक्ष के बोलने की आजादी पर रोक लगा दी गयी है वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री को देश से भी बड़ा बनाने की साजिश रची जा रही है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जेल में बंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश की जनता के टैक्स के पैसों के माध्यम से देश के चंद निजी उद्योगपतियों का हजारों करोड़ रूपए लोन माफ कर दिया जा रहा है।

दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले बजट को ठीक एक दिन पहले रोका गया हो। समयानुसार बजट के नहीं पेश होने के कारण वहाँ के शिक्षकों, चिकित्सकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों को समय पर वेतन भुगतान के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित होंगे।

मेदांता हॉस्पिटल पटना में स्तन कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव के लिए तैयार हैं

CSPOC 2026: पीएम मोदी ने गिनाई भारत के लोकतंत्र की ताकत

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरकार का ऐतिहासिक फैसला: हर गांव में खेल का मैदान होगा

Nationalist Bharat Bureau

यस बैंक संस्थापक राणा कपूर से ईडी की पूछताछ

Nationalist Bharat Bureau

सरकार बनने पर दो हजार मासिक मिलेगा वृद्धा पेंशन, प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रशान्त किशोर का ऐलान

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

मिजोरम में रेलवे ओवर ब्रिज ढहने से 17 लोगों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

सुशील मोदी ने भी मानी एनडीए में अंतर्कलह की बात, आरोप-प्रत्यारोप बंद करके समस्या के समाधान की नसीहत

Leave a Comment