Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

कश्मीर में टारगेट किलिंग पर भड़के ओवैसी, कहा- फिल्म के प्रमोशन में लगी मोदी सरकार

नई दिल्ली:कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकी लगातार टारगेट किलिंग कर रहे हैं. जिसकी वजह से घाटी में लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं. आज आतंकियों ने बैंक में घुसकर दिन दहाड़े मैनेजर की हत्या कर दी थी. इस मामले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है.

ओवैसी ने कहा कि मोदी सरकार इतिहास से सीख नहीं ले रही है जो गलती 1989 में हुई थी वहीं गलती नरेंद्र मोदी की सरकार वापस से कर रही है. 1989 में भी राजनीतिक आउटलेट बंद कर दिया गया था और घाटी (कश्मीर) के राजनेताओं को बोलने की अनुमति नहीं थी.

मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि आप (सरकार) सिर्फ फिल्म का प्रमोशन कर रहे है और आपको लग रहा है कि फिल्म के प्रमोशन से कश्मीरी पंडित का भला होगा. 1987 के चुनाव में धांधली हुई थी और इसका परिणाम 1989 में देखा गया था. ओवैसी केंद्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कश्मीरी पंडितों को चुनावी मुद्दों के रूप में देखती है न कि इंसानों के रूप में. ऐसी चीजें आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं. इसकी जिम्मेदारी मोदी सरकार पर है, मैं इसकी निंदा करता हूं.

PM मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित, महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर जुटेगा देश-विदेश का आर्य समाज

जगदीप धनकड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाये जाने पर गृहमंत्री अमित शाह की बधाई

द प्लूरल्स पार्टी ने बिहार और केंद्र में परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर उठाई आवाज

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में भारी पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, AQI 335 रिकॉर्ड

बिहार से 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 24 रद्द – 24 के फेरों में कटौती

Nationalist Bharat Bureau

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

DM के सामने CO का झूठ उजागर, RTPS काउंटर की बदहाली पर कार्रवाई के संकेत

Nationalist Bharat Bureau

चिराग पासवान से मिले जन अधिकार पार्टी नेता अकबर अली

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment