Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फॉर्म में दिखे शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज आलम,महंगाई,बेरोजगारी और गैस की किल्लत पर सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

शिवहर:कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जिले के युवा नेता अधिवक्ता अफरोज आलम को जिला कांग्रेस कमीटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं कमीटी के सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा, राजेश राम, कृष्णा अल्लावारु, सरवत जहां फातिमा के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया तथा कहा की मेरी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को जिले में मजबूत करना है।

 

गढ़वा बाजार स्थित नए जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमीटी की तरफ से प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता में जिला के कार्यक्रम प्रवक्ता सह शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री कमलेश कुमार सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफरोज आलम को बधाई देते हुए कहा कि आज देश मे महंगाई से जनता बेहाल है और भाजपा जदयू सरकार मालामाल हो रही है। देश आज कठिन दौर से गुजर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ये पता था कि इजराइल और ईरान के बीच तनाव है और अमेरिका कभी भी युद्ध शुरू कर सकता है इसके बावजूद प्रधानमंत्री इजरायल चले गए और हमारे दशकों पुराने मित्र ईरान जिसने हर मौके पर हमारा साथ दिया उससे जाकर मिले। युद्ध चल रहा है ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच लेकिन मुश्किल में हम भारतवासी फसे है। रसोई गैस की किल्लत के कारण घरो में चूल्हा नही जल रहे है घंटो लाइन में खड़े होने के बाद एक एक सिलेंडर दो तीन हजार रुपये में मिल रहा है। आम जनता आज देश भर में त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है। इसका हिसाब जनता मोदी जी से जरूर लेगा एवं इस नकारा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

 

जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अफरोज आलम ने ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश मे महंगाई चरम पर है घर मे गैस नही है लोग परेशान है लेकिन ये मोदी सरकार आपदा में अवसर खोजने वाली सरकार ने जब देखा कि जनता को गैस नही मिलने के कारण लोग अब इंडक्शन इस्तेमाल करके अपनो बच्चों का पेट पाल रहे है तो ये जनविरोधी सरकार ने शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बिजली की कीमत 20 प्रतिशत बढ़ा दिया ज्ञात हो कि ये वही समय है जब घरो में खाना पकाया जाता है। आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी जब से आए है देश लाइन में खड़े खड़े परेशान है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी ने ठाना है कि जनता को मुश्किलो में डालकर लूटने वाली इस सरकार का डट कर सामना करना है और सरकार को उखाड़ फेंकना है।

गैस सिलेंडर की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेतागण

प्रेस वार्ता के बाद गैस की किल्लत को लेकर एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण जिला कांग्रेस कमीटी द्वारा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया एवं प्रधानमंत्री मुर्दाबाद , भाजपा सरकार हाय हाय, मोदी सरकार शर्म करो कि नारा से सरकार को आगाह किया गया जनता की परेशानियों को दूर करे। पुतला दहन के दौरान प्रेस को जानकारी दिया गया कि आज बिहार के सभी जिलों सभी प्रखंडो में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा एवं कल दिनांक 03 अप्रैल को राजधानी पटना में कांग्रेस पार्टी का विराट प्रदर्शन होगा।

 

प्रेस वार्ता एवं पुतला दहन में मुख्य रूप से उपस्थित होने वाले में जिला उपाध्यक्ष वसिस्ट नारायण राउत, कोषाध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, तरियानी प्रखण्ड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, पिपराही प्रखण्ड अध्यक्ष मो मुर्तुज़ा, प्रमोद राय, मो नसीम अख्तर, मो नेयाज, मो रिज़वान, प्रभात कुमार, मो मशकूर, महबूब, मो मसरे आलम, मोइनुल हक, मो आलम पंचायत समिति, सहदेव राय, मो अकील सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस कन्हैया कुमार को ही बना दे काँग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Nationalist Bharat Bureau

पटना में चोरी के दौरान चोर रंगेहाथ पकड़ा, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Nationalist Bharat Bureau

पोस्टर बैनर लगाने से चुनाव नहीं जीता जाता,नितिन गडकरी के बयान से निकलने लगे कई मायने, पीएम मोदी पर निशाना तो नहीं !

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश कमेटी की दूसरी सूची जारी

बांग्लादेशी गर्भवती महिला और बेटी को मानवीय आधार पर भारत आने की मंजूरी

Nationalist Bharat Bureau

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, PM मोदी ने किया अवलोकन

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, BJP की नीतियों पर होगा मंथन

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार आरटीआई अधिनियम को तड़पा-तड़पा कर मार रही है:खड़गे

Leave a Comment