Nationalist Bharat
राजनीति

समाज शक्ति पार्टी ने मोहम्मद नियाज अहमद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना:समाज शक्ति पार्टी (Samaj Shakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम के निर्देश पर संगठन मंत्री मोहम्मद मुंतज़िर आलम ने मोहम्मद नियाज अहमद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई।ग्राम+पोस्ट+थाना गड़हीया बाजार, जिला पूर्वी चम्पारण मोतिहारी निवासी मोहम्मद नियाज अहमद को पार्टी संगठन को मजबूत करने और बिहार समेत देशभर में पार्टी की जमीनी स्तर की गतिविधियों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम ने इस नियुक्ति पर भरोसा जताते हुए कहा कि नियाज अहमद पार्टी के प्रति समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जो संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। संगठन मंत्री मोहम्मद मुंतज़िर आलम ने भी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ नियाज अहमद पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

समाज शक्ति पार्टी हाल के वर्षों में बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही है और विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करती रही है। इस नियुक्ति को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

 

नियुक्ति के बाद मोहम्मद नियाज अहमद ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय और संगठन मंत्री जी के विश्वास को सार्थक बनाऊंगा। पार्टी को मजबूत और जनसेवा की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहूंगा।इस नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

भाकपा माले ने मनाया धिक्कार दिवस

Tirhut Graduate Bypoll:तिरहुत का खोया हुआ अधिकार वापस दिलाएंगे गोपी किशन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

महागठबंधन पर संकट, एक दूसरे की सीटों पर उतार रहे उम्मीदवार

किसी को भी कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती: इरशाद अली आजाद

किसान दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती

एनएसयूआई ने पकौड़े तल कर मनाया बेरोज़गारी दिवस

Nationalist Bharat Bureau

दो तस्वीरें,,कहानी एक जैसी

मस्जिद के इमाम की बेटी जज बनी

Leave a Comment